Shimla: संस्कृति और विकास का संगम बना जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

गदेवग(शिमला)। तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला का समापन सोमवार को गदेवग में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मेला आयोजन समिति द्वारा मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,
“मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।”
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में मनोरंजन के अनेकों साधन उपलब्ध हैं, परंतु हमारी परंपरागत संस्कृति और रीति-रिवाज आज भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बनी पंचायत में विकास कार्यों को मिल रही मजबूती

मंत्री ने जानकारी दी कि बनी पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है।

  • पिछले दो वर्षों में ₹50.70 लाख की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है।

  • फागू से बगना, बनी से पडोला, एनएच-5 से रियोग टीर, थरमाटी से थाना जुब्बड़ तक की सड़कों की FRA करवाई जा चुकी है।

  • बनी से पडोला सड़क के लिए ₹20 लाख का टेंडर भी लगाया गया है।

  • फागू से धरेच तक सड़क निर्माण कार्य नाबार्ड द्वारा मंजूर हो चुका है।

  • पंचायत भवन के लिए ₹10 लाख की राशि जारी की गई है।

  • कुरपन खड्ड के माध्यम से फागू तक जलापूर्ति परियोजना पर कार्य चल रहा है।

महिला मंडल भवन के लिए ₹5 लाख की घोषणा

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह भी घोषणा की कि भूमि चयन के बाद महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए ₹5 लाख की राशि दी जाएगी। साथ ही मेला समिति को ₹50 हजार की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की गई।

समारोह में रहे ये गणमान्य मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, अंकुश वर्मा, विनय शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, स्थानीय प्रधान सीमा देवी, उप प्रधान केदार, मेला कमेटी अध्यक्ष लायक राम वर्मा, प्रधान प्रेम वर्मा, उप प्रधान श्याम वर्मा, प्रधान दिनेश जगटा, उप प्रधान वीरेंद्र, टी. आर. भोक्टा, दौलत राम वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राज कमल शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र परमानंद समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *