Kullu: एसडीएम बंजार ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल कलवारी के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

उपमंडलाधिकारी बंजार (नागरिक) पंकज शर्मा ने मंगलवार को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, कलवारी के लिए चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चयनित भूमि को विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को गति प्रदान करने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से बंजार घाटी के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Comment