बिलासपुर (एआरबी टाइम्स)। एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड्स के 70 पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम ऊंचाई 168 से.मी. और वजन 54 कि.ग्रा. होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को ₹17,500 से ₹22,000 मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एस.आई.एस सिक्योरिटी, हमीरपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।