Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप
    • Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार
    • Kangra Road Accident : शाहपुर में खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत 2 की मौत; 3 गंभीर घायल
    • HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज
    • Rampur Bushahr: राजा वीरभद्र सिंह स्मृति क्रिकेट महाकुंभ: पाट बनी चैंपियन, रझाड़ा उपविजेता
    • Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Mandi: आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित, 17 अप्रैल तक करें आवेदन
    • Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SFI ने हॉस्टल सुविधाओं, बस सेवा, भर्तियों में देरी और NEP 2020 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और EC को ज्ञापन सौंपा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की विश्वविद्यालय इकाई ने विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और कार्यकारी परिषद (EC) को ज्ञापन सौंपा। SFI ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कैंपस सचिवालय सदस्य अखिल ने कहा कि विश्वविद्यालय को स्थापित हुए 56 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी छात्र हॉस्टल समस्याओं से जूझ रहे हैं। विश्वविद्यालय में चार लड़कों और नौ छात्राओं के लिए छात्रावास हैं, लेकिन इनमें स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि हॉस्टलों में लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण शौचालय, कमरों की संरचना, पाइपलाइन और पेंटिंग की स्थिति बेहद खराब है। श्रीखंड बॉयज हॉस्टल का सर्वे हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसके नवीनीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ, जिससे कई छात्र हॉस्टल सुविधा से वंचित हैं। SFI ने मांग की कि इसका काम जल्द पूरा किया जाए।

    विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अमन ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का विरोध करते हुए कहा कि इसे बिना पर्याप्त चर्चा के लागू किया गया है और इसके माध्यम से शिक्षा का भगवाकरण, निजीकरण और व्यापारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की।

    उन्होंने परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले विश्वविद्यालय में आठ बसें चलती थीं, जो अब घटकर केवल तीन रह गई हैं। जबकि पिछले वर्ष EC में दो नई बसें खरीदने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। इसके चलते छात्रों को निजी बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है। SFI ने गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती में देरी पर भी नाराजगी जताई। वर्ष 2019 में निकाले गए भर्ती विज्ञापन के बावजूद अब तक नियुक्तियां नहीं हुईं, जबकि दो बार आवेदन प्रक्रिया में छात्रों से लगभग 4.5 करोड़ रुपये एकत्र किए गए। संगठन ने इसे छात्रों के साथ अन्याय करार दिया और जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

    संगठन ने पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के कार्यकाल में हुई प्रोफेसर भर्तियों पर भी सवाल उठाए। SFI का आरोप है कि इन भर्तियों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। गणित विभाग की एक भर्ती का मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां अदालत ने दो प्रोफेसरों की नियुक्ति रद्द कर दी थी। SFI ने इन सभी भर्तियों की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके अलावा, संगठन ने विश्वविद्यालय के बजट में कटौती पर भी चिंता जताई। इस वर्ष विश्वविद्यालय को केवल 142 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो आवश्यकताओं के मुकाबले कम है। इससे शोध कार्य प्रभावित हो रहा है और भविष्य में इसका बोझ छात्रों पर पड़ सकता है।

    SFI ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में छात्र समुदाय को लामबंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

    #EducationNews #HimachalNews #HostelIssues #HPU #HPUProtest #NEP2020 #RecruitmentIssue #ShimlaNews #StudentProtest SFI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप

    March 28, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र

    March 23, 2026

    Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 5 8 0
    Users Today : 124
    Total Users : 101580
    Total views : 205590
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.