Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    टॉप न्यूज

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    T20 World Cup 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    T20 World Cup 2026 जीतने के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी। Source : X

    अहमदाबाद |  भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती और घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई। वहीं, लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की।

    सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 321 रन बनाए और तीन अर्धशतक जड़े। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने मैच के बाद कहा कि यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद वह काफी निराश हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। सैमसन ने खुलासा किया कि कठिन समय में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि सचिन से मिली सलाह और मार्गदर्शन ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    अभिषेक शर्मा ने भी खेली शानदार पारी

    फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी दमदार अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन फाइनल में उन्होंने कप्तान और कोच के भरोसे को सही साबित किया। अभिषेक ने कहा कि इस टूर्नामेंट के दौरान उन्हें खुद पर शक होने लगा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट और साथियों ने उनका लगातार हौसला बढ़ाया।

    जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

    फाइनल मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जीत के बाद कहा कि यह पल टीम के लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह एक लंबा सफर रहा और टीम ने पिछले दो वर्षों से लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने सैमसन, अभिषेक शर्मा और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और सही समय आने पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Jaundice Outbreak in Mandi : 19 साल की नवविवाहिता की PGI में मौत, गोहर में अब तक तीन की गई जान

    March 20, 2026

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101380
    Total views : 205234
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.