एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बुशहर कबड्डी संघ रामपुर संघ के अध्यक्ष सुभाष राँझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बुशहर कबड्डी संघ अप्रैल माह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित करेगा। टीम का चैन फ्रेंचाइजी के आधार पर किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों का चयन बोली के द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला वर्ग के जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। यह प्रतियोगिता बीकेऐ प्रीमियर लीग के द्वारा करवाई जाएगी। संघ प्रदेश के समस्त फ्रेंचाइजी से अनुरोध करता है कि वह इसके लिए जल्द से जल्द बुशहर कबड्डी संघ में अपना पंजीकरण करवाए। बैठक में अनिरुद्ध सिंह बिष्ट समन्वयक, दलीप भलुनी महासचिव, सुरेंद्र खून्द कोषाध्यक्ष, संजय नेगी प्रवक्ता, चंद्र बदरेल, महेंद्र नेगी, कामराज राज हस्टा, राजीव चौहान, प्रवेश नलवा, शुभम नेगी, संत राम चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।