Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: पशु मित्र भर्ती: 99 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 20 व 22 अप्रैल को होगा दस्तावेज़ सत्यापन
    • Bilaspur: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू: ब्लू स्टार में 50 ऑपरेटर व इंश्योरेंस कंपनी में 6 पदों पर भर्ती
    • Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश
    • Rampur Bushahr: देलठ में स्कूल-आंगनवाड़ी के पास खुला शराब ठेका, महिलाओं ने उठाई हटाने की मांग
    • AIIMS Bilaspur Recruitment : 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू
    • Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से करोड़ों का नुकसान
    • Himachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग
    • दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    वीडियो न्यूज

    भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास: चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरा कबड्‌डी वर्ल्ड कप जीता

    भारतीय महिला कबड्‌डी टीम ने बांग्लादेश के ढाका में हुए रोमांचक फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से मात देकर लगातार दूसरी बार कबड्‌डी वर्ल्ड कप जीत लिया है। कप्तान रितु नेगी के चोटिल होने के बाद उप-कप्तान पुष्पा राणा ने कमान संभाली। छत्तीसगढ़ की संजू देवी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं, वहीं हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 25, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ढाका (बांग्लादेश) । भारतीय महिला कबड्‌डी टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना वर्चस्व साबित करते हुए लगातार दूसरा कबड्‌डी वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के ढाका में सोमवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मजबूत चीनी ताइपे टीम को 35-28 के अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2012 में हुए पहले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को दोहराया, जब उन्होंने ईरान को हराकर खिताब जीता था। यह लगातार दूसरी खिताबी जीत भारतीय महिला कबड्‌डी के सुनहरे दौर को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली छत्तीसगढ़ की युवा रेडर संजू देवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू ने सटीक रेडिंग से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    ढाका में सोमवार को महिला कबड्‌डी विश्व जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनातीं भारत की बेटियां । स्रोत : बांग्लादेश कबड्‌डी फैडरेशन

    चीनी ताइपे ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहली रेड का मौका

    सोमवार को खेले गए फाइनल में चीनी ताइपे ने टॉस जीतकर भारत को पहली रेड का मौका दिया। भारत की ओर से शुरुआती रेड पर ही संजू देवी ने अंक लेकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। ताइपे ने बोनस अंक से मुकाबला बराबर करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। मैच का महत्वपूर्ण मोड़ 12वें मिनट में आया, जब संजू देवी ने अपनी अद्भुत रेडिंग का प्रदर्शन करते हुए एक ही रेड में चार खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इस ‘सुपर रेड’ ने भारत को 13-12 से निर्णायक बढ़त दिलाई और चीनी ताइपे के खिलाड़ियों के मनोबल को झकझोर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और जल्द ही विरोधी टीम को ऑलआउट करते हुए 17-14 की बढ़त बना ली।

    कबड्‌डी विश्व कप के फाइनल में विरोधी टीम की खिलाड़ी को अंक लेने से रोकतीं भारत की खिलाड़ी। बांग्लादेश कबड्‌डी फैडरेशन

    हाफ टाइम तक भारत ने अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए स्कोर 20-16 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ताइपे ने एक बोनस अंक लेकर वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय उप-कप्तान पुष्पा राणा ने तुरंत जवाब देते हुए एक तीन अंकों की शानदार रेड लगाकर अंतर को फिर बढ़ा दिया। ताइपे ने रेड और टैकल से स्कोर को 25-22 तक लाने का प्रयास किया, जिससे मैच में तनाव बना रहा। हालांकि, भारतीय टीम ने इस दबाव में संयम बनाए रखा।

    अंतिम मिनटों में ताइपे ने एक सुपर टैकल करके अंतर को 30-26 तक घटाया, जिससे जीत की उम्मीदें बरकरार रहीं। लेकिन, भारतीय टीम ने कोई गलती नहीं की और खेल को अपने नियंत्रण में रखा। अंत में, एक और बेहतरीन ऑलआउट हासिल करते हुए भारत ने 35-28 के स्कोर से जीत दर्ज की और विश्व चैंपियन का ताज अपने नाम कर लिया।

    कप्तान जख्मी, उप-कप्तान पुष्पा ने किया नेतृत्व

    फाइनल मुकाबले के 13वें मिनट में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा। टीम की कप्तान रितु नेगी एक टैकल के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। उनके बाजू में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद मेडिकल टीम ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।रितु के मैदान से बाहर जाने से टीम पर दबाव और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गईं। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में उप-कप्तान पुष्पा राणा ने शानदार नेतृत्व कौशल और साहस का प्रदर्शन किया। पुष्पा ने न केवल टीम को एकजुट रखा बल्कि निर्णायक रेड्स और एक मजबूत डिफेंस सेटअप के साथ भारत को लगातार बढ़त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां बनीं विश्व विजेता

    इस ऐतिहासिक जीत की एक और खास बात यह रही कि विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल थीं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता और पूरे देश का नाम रोशन किया।

    1. रितु नेगी (कप्तान): सिरमौर जिले की रितु ने अपने शांत और सटीक रणनीतिक नेतृत्व से टीम की जीत की नींव रखी, भले ही उन्हें बीच मैच में चोटिल होकर बाहर जाना पड़ा।

    2. पुष्पा राणा (उप-कप्तान): सिरमौर की ही पुष्पा ने कप्तान की अनुपस्थिति में कमान संभाली और महत्वपूर्ण मौकों पर दमदार रेड्स और रणनीतिक सूझबूझ से टीम को मजबूती दी।

    3. साक्षी शर्मा: सिरमौर की साक्षी ने डिफेंस में शानदार योगदान दिया, जो टीम के लिए बहुमूल्य रहा।

    4. भावना ठाकुर (मंडी): अपनी फुर्ती और अचूक टैकलिंग के लिए मशहूर भावना ने विरोधी रेडर्स को बार-बार रोककर डिफेंस को मजबूती दी। इसके अलावा चंबा की चंपा ठाकुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।  इन पांचों खिलाड़ियों ने न केवल टीम को ताकत दी, बल्कि यह दिखाया कि भारत के छोटे शहरों और राज्यों में भी विश्व स्तरीय खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

    पूरा मैच यहां देखें।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2025/11/Kabaddi-Word-Cup-2025.mp4

    सौजन्य बांग्लादेश कबड्‌डी फैडरेशन

     

    #IndianKabaddiTeam #IndianWomenPower #IndiaVsChineseTaipei #Kabaddi2025 #KabaddiChampions #KabaddiFinal #KabaddiWorldCup #ProudIndia #Sanjudevi #SportsNews #TeamIndia #WomenKabaddi #WorldChampion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    IPL Season 2026 : धर्मशाला को मिले 3 मैच, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी पंजाब किंग्स

    March 27, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी

    December 20, 2025

    Rampur Bushahr: शावकों संग पकड़ी गई मादा भालू, वन विभाग सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी में

    December 12, 2025

    धर्मशाला में 14 को भिड़ेंगे भारत–साउथ अफ्रीका, कल से ऑफलाइन भी मिलेंगे टिकट

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 6 2 1
    Users Today : 0
    Total Users : 103621
    Total views : 209119
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.