Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    • दैनिक राशिफल 09 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर
    • Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    आईपीएल-2025

    IPL Match : धर्मशाला में आज भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, किंग्स बनाम मुंबई मैच वानखेड़े शिफ्ट

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 8, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला। हिमाचल का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आज एक अहम आईपीएल मुकाबले का गवाह बनेगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस सात बजे होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, ऐसे में यह मैच दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर अक्षर पटेल के हाथ में है।
    अब तक दोनों टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। इस लिहाज से आज का मुकाबला जीतने वाली टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बड़ा फायदा मिलेगा। धर्मशाला में इन दोनों टीमों के बीच यह पांचवां मुकाबला होगा, जिसे लेकर स्थानीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खोल दिए जाएंगे ताकि दर्शक समय रहते अपनी जगह ले सकें।

    हालांकि, मैच को लेकर बाहरी दर्शकों की संख्या सीमित रह सकती है। भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद उत्पन्न सुरक्षा परिस्थितियों के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते हवाई सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे बाहर से आने वाले क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला नहीं पहुंच पा रहे। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखे थे, उन्हें अब मायूस होना पड़ा है। इस घटनाक्रम का असर आगामी मैच पर भी पड़ा है।

    11 मई को धर्मशाला में प्रस्तावित पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब धर्मशाला की बजाय मुंबई में खेला जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है और मैच को वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। इस फैसले से स्थानीय दर्शकों को भारी निराशा हुई है। धर्मशाला में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में टिकट बुक हो चुके थे। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित थे। अब यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा, जिससे हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा झटका लगा है। आज के मैच में नज़रें दोनों टीमों की रणनीतियों और प्रदर्शन पर होंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ की राह मजबूत करती है।

    #AxarPatel #DelhiCapitals #DharamshalaMatch #IndiaPakistanAirStrike #IPL2025 #IPLNewsHindi #IPLUpdates #KangraAirport #MatchShiftedToMumbai #PunjabKings #ShreyasIyer
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    IPL 2025 : क्रिकेट का रोमांच लौटेगा 17 मई से, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को

    May 13, 2025

    Delhi : भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    May 9, 2025

    Dharamshala : हवाई हमले की चेतावनी के बीच धर्मशाला में IPL मैच रद्‌द, हिमाचल अलर्ट पर

    May 9, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में पंजाब की ऐतिहासिक जीत, लखनऊ को 37 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

    May 5, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच; पंजाब और लखनऊ के बीच आज होगा मुकाबला, बारिश का खतरा

    May 4, 2025

    IPL : मुंबई की बड़ी जीत से टूटा राजस्थान का सपना, धर्मशाला पहुंचे किंग्स और सुपरजायंट्स

    May 2, 2025

    IPL Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा 18वां संस्करण, केकेआर और आरबीसी में पहला मैच

    February 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 1 3 3
    Users Today : 67
    Total Users : 103133
    Total views : 208305
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.