Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    आईपीएल-2025

    IPL Match : धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच; पंजाब और लखनऊ के बीच आज होगा मुकाबला, बारिश का खतरा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन के यहां पहले मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित है, जबकि टॉस का समय 7:00 बजे होगा। यह मैच आईपीएल के 54वें मैच के रूप में खेला जाएगा।

    स्टेडियम में 22, 000 दर्शकों के बैठने की सुविधा

    धर्मशाला स्टेडियम में इस बार कुल तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स का पहला मैच रविवार को, दूसरा मैच 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और तीसरा मैच 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। करीब 22,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में रविवार का मैच अहम होने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और होमगार्ड के 1200 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा, स्टेडियम के भीतर और बाहर भीड़ पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

    हालांकि, मैच के आयोजन पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। 4 मई को हिमाचल प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, और इस कारण मैच के आयोजन पर प्रभाव पड़ सकता है। रविवार को बारिश के कारण मैच का आयोजन प्रभावित हो सकता है, लेकिन स्थिति को देखते हुए रविवार को ही यह स्पष्ट होगा कि मैच होगा या नहीं। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स दोनों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब किंग्स वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स छठे स्थान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेंगी। स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की वस्तुओं को लाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शक मैच शुरू होने से पहले 4:30 बजे से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं।

    #आईपीएल #आईपीएल2025 #आईपीएलमैच #धर्मशाला #पंजाबकिंग्स #बारिश #लखनऊसुपरजायंट्स #सुरक्षाव्यवस्था #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    IPL 2025 : क्रिकेट का रोमांच लौटेगा 17 मई से, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को

    May 13, 2025

    Delhi : भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    May 9, 2025

    Dharamshala : हवाई हमले की चेतावनी के बीच धर्मशाला में IPL मैच रद्‌द, हिमाचल अलर्ट पर

    May 9, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में आज भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, किंग्स बनाम मुंबई मैच वानखेड़े शिफ्ट

    May 8, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में पंजाब की ऐतिहासिक जीत, लखनऊ को 37 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

    May 5, 2025

    IPL : मुंबई की बड़ी जीत से टूटा राजस्थान का सपना, धर्मशाला पहुंचे किंग्स और सुपरजायंट्स

    May 2, 2025

    IPL Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा 18वां संस्करण, केकेआर और आरबीसी में पहला मैच

    February 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 3 7
    Users Today : 171
    Total Users : 103237
    Total views : 208453
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.