
अभ्युदय सिंह चंदेल, एमएमए खिलाड़ी
एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। मुंबई में आयोजित नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल, झाकड़ी के कक्षा 9वीं के छात्र अभ्युदय सिंह चन्देल ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता फेडरेशन मार्शल आर्ट्स द्वारा आयोजित की गई थी, जो ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, नीदरलैंड से संबद्ध है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अक्टूबर 2025 में बहरीन में होने वाले युथ एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। अभ्युदय ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
अभ्युदय की इस उपलब्धि से न केवल उनका विद्यालय बल्कि संपूर्ण प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
