एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। जवाहर नवोदय विद्यालय, शिमला में दिनांक 28 व 29 मई 2025 को क्लस्टर स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों — शिमला, सिरमौर, कांगड़ा और सोलन के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के छात्रों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति संगीता शोणिक ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य अभय लखनपाल (टेबल टेनिस प्रशिक्षक, इंदिरा गांधी खेल परिसर) और यशवर्धन चंदेल का आभार प्रकट किया। साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कुमारी गीता और धर्मेन्द्र जी के विशेष योगदान की भी सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
🔹 अंडर-14 (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान: कुमारी सोनाक्षी (जिला सिरमौर)
द्वितीय स्थान: कुमारी भव्या नेगी (जिला शिमला)
🔹 अंडर-14 (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान: मास्टर अथर्व शर्मा (जिला कांगड़ा)
द्वितीय स्थान: मास्टर अंश चौहान (जिला शिमला)
🔹 अंडर-17 (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान: कुमारी अंशिका (जिला सिरमौर)
द्वितीय स्थान: कुमारी अनन्या (जिला शिमला)
🔹 अंडर-17 (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान: मास्टर निरंजन सैनी (जिला कांगड़ा)
द्वितीय स्थान: मास्टर सूरज रांट (जिला शिमला)
🔹 अंडर-19 (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान: कुमारी मनप्रीत कौर (जिला सिरमौर)
द्वितीय स्थान: कुमारी अराध्य (जिला शिमला)
🔹 अंडर-19 (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान: मास्टर अदित्य ठाकुर (जिला कांगड़ा)
द्वितीय स्थान: मास्टर जगजोत चौधरी (जिला शिमला)