Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s Cricket World Cup 2025 : बेटियों ने रचा इतिहास, भारत पहली बार बना चैंपियन

    भारत की बेटियों ने Women’s Cricket World Cup 2025 में रचा इतिहास। मुंबई में हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 3, 2025Updated:November 9, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    विश्व चैंपियन बेटियां... डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में जीत के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती भारतीय टीम। स्रोत : BCCI

    मुंबई। देश की बेटियों ने रविवार को इतिहास रचते हुए Women’s Cricket World Cup 2025 का खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम नवीं मुंबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही। शेफाली वर्मा ने 87 रन और दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रमशः 24 और 20 रन बनाए।

    साउथ अफ्रीका की आखिरी बल्लेबाज का कैच लपकने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं। स्रोत : बीसीसीआई

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ए खाका ने तीन विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोलवार्ट ने 101 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम जीत नहीं दिला पाईं। ताजमिन ब्रिट्स ने 23 और सुने लूस ने 25 रन जोड़े। भारत की गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने दो विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में ICC ट्रॉफी जीती। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी बैटर का कैच पकड़ते ही जीत का जश्न मनाया।

    47 साल के बाद बड़ी कामयाबी, दो बार करीब पहुंचीं थी टीम

    Women’s Cricket World Cup की शुरुआत 1973 में हुई थी। भारत ने 1978 में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। 47 साल बाद 2025 में पहली बार टीम इंडिया ने खिताब जीता। इससे पहले 2005 और 2017 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं सकी थी। भारत की यह जीत न केवल खेल के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश में महिला क्रिकेट की मेहनत और संघर्ष का प्रतीक भी है। लंबे इंतजार के बाद भारत ने फिर से इतिहास रचते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में नई चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया।

    Final Highlights

    🏏 शेफाली वर्मा
    🔹 रन: 87 (95 गेंदों पर)
    🔹 चौके: 12 | छक्के: 1
    🔹 बॉलिंग: 7 ओवर – 32 रन – 2 विकेट
    🔹 प्लेयर ऑफ द मैच

    फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी 87 रनों की शानदार पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों को रोककर मैच का रुख पलट दिया। शेफाली की ऑलराउंड परफॉर्मेंस महिला विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे प्रभावशाली व्यक्तिगत प्रदर्शनों में गिनी जा रही है। इस प्रदर्शन से उन्होंने साबित कर दिया कि वह भारतीय महिला क्रिकेट की नई मैच विनर स्टार हैं।

    🌟 दीप्ति शर्मा
    🔹 रन: 58 (76 गेंदों पर)
    🔹 चौके: 6
    🔹 बॉलिंग: 9.3 ओवर – 37 रन – 5 विकेट
    🔹 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
    🔹 टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर

    फाइनल में दीप्ति शर्मा ने भारत की जीत की नींव रखी। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में जिम्मेदारी से खेलते हुए 58 रनों की मूल्यवान पारी खेली और टीम को 298 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। उनके स्पेल (5/37) ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। टूर्नामेंट के दौरान दीप्ति ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला। दीप्ति की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार प्रदर्शनों में दर्ज हो गई है।

    #ARBtimes #CricketHistory #DeeptiSharma #HarmanpreetKaur #HistoricWin #IndiaWomensCricket #INDvsSA #INDWomensCricket #ShefaliVerma #WomenInSports #WomensWorldCup2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने

    March 30, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    Bilaspur: भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जल क्रीड़ा चयन ट्रायल 1 से 2 मार्च को

    February 23, 2026

    रामपुर में 64 टीमों के साथ एंटी-चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, नशा मुक्ति का संदेश

    February 23, 2026

    Shimla Ice Skating Rink का होगा कायाकल्प, 20.22 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    February 21, 2026

    Rampur Bushahr: प्रोफेसर इलेवन ने ब्लैक ब्वायज क्रिकेट चैरिटेबल मैच में फाइनल जीता

    February 12, 2026

    Bilaspur: स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध: 1 मार्च से लागू, मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल विजेताओं को किया सम्मानित

    February 5, 2026

    Rampur Bushahr: तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    February 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 5 6
    Users Today : 190
    Total Users : 103256
    Total views : 208478
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.