Independence day : रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

एआरबी टाइम्स ब्यूराे

रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन, दत्तनगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ और हिमपेस्को जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रोजेक्ट प्रमुख ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस वर्ष की थीम “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका होगी। आत्मनिर्भर पंचायत पहल के तहत संसाधन प्रबंधन, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, डिजिटल सेवाएं और हरित ऊर्जा में पंचायतों को सक्षम बनाने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा, प्रशासन में पारदर्शिता, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण है। जब हर पंचायत आत्मनिर्भर बनेगी, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने आर्थिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशन को विकास के लिए अनिवार्य बताया और सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व निष्ठा के साथ राष्ट्र, निगम और परियोजना की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

 


One thought on “Independence day : रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *