Shimla : हिमाचल में 15 फीसदी बढ़ा सामान्य किराया, बसों में अब सफर महंगा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। हिमाचल सरकार ने राज्य में बस किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से आज से लागू होगी। वीरवार को अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने आम जनता पर एक और महंगाई का बोझ डाल दिया है। यह फैसला परिवहन निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। अब साधारण बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मैदानी क्षेत्रों में ₹1.60 और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹2.50 प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे। पहले ये दरें क्रमश: ₹1.40 और ₹2.19 थीं। डीलक्स बसों का किराया मैदानी इलाकों में ₹1.95 और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹3.10 प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। जबकि वोल्वो बसों के लिए यह किराया मैदानी क्षेत्रों में ₹3.90 और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹5.20 प्रति किलोमीटर होगा।

प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का मुख्य आधार एचआरटीसी और निजी बसें हैं। एचआरटीसी की बसों में रोजाना 5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र की बसें भी सक्रिय हैं। इससे पहले सरकार ने 19 अप्रैल को न्यूनतम बस किराए को ₹5 से बढ़ाकर ₹10 किया था। पहले तीन किलोमीटर के लिए ₹5 लगते थे, अब पहले चार किलोमीटर के लिए ₹10 किराया वसूला जा रहा है। न्यूनतम किराए के बाद अब लंबी दूरी के किराये में बढ़ोतरी आम लोगों को सीधा प्रभावित कर रही है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विपक्ष ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय एचआरटीसी की आय बढ़ाने और बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए लिया गया है। भविष्य में किराया वृद्धि की सिफारिशें मुद्रास्फीति दर के आधार पर की जाएंगी। विपक्षी दल भाजपा ने इस निर्णय को जनविरोधी बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने सरकार पर आम आदमी की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मांग की है कि यह फैसला तुरंत वापस लिया जाए।

📊 किराया वृद्धि ग्राफिक्स (प्रति किमी)

सेवा प्रकार क्षेत्र पहले (₹) अब (₹)
सामान्य बस मैदानी 2.19 2.50
पहाड़ी 1.40 1.60
डीलक्स बस मैदानी 1.71 1.95
पहाड़ी 2.71 3.10
वोल्वो (सुपर लग्जरी) मैदानी 3.42 3.90
पहाड़ी 4.52 5.20

 

शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-दिल्ली के लिए वॉल्वो बस का किराया

मार्ग पुराना किराया (₹) नया किराया (₹)
शिमला-चंडीगढ़ 425 488
शिमला-दिल्ली 1000 1150

शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-दिल्ली के लिए साधारण बसों का किराया

मार्ग पुराना किराया (₹) नया किराया (₹)
शिमला-चंडीगढ़ 242 285
शिमला-दिल्ली 512 582

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *