• Tue. Aug 12th, 2025

    एआरबी टाइम्स

    सच के साथ, समाज के साथ।

    Kinnaur: जगत सिंह नेगी ने पूह ग्रीष्मोत्सव में की शिरकत, किन्नौर में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    ByARB Times

    Aug 11, 2025

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्रौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह उपमंडल में आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने एम.आई.डी.एच योजना के तहत सौर ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोरेज की स्थापना को मंजूरी दी और शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य, उद्यान, जल शक्ति विभाग और स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

    मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग को पारंपरिक संस्कृति की सुंदर प्रस्तुति के लिए ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं मेला समिति पूह को ₹2 लाख की घोषणा भी की गई।

    खेल प्रतियोगिताएं:

    • वॉलीबॉल में ग्रीन वैली कल्पा विजेता, जे.एस. करनाली ग्रुप नेपाल उपविजेता।

    • कैरम बोर्ड (एकल): इंद्रजीत प्रथम, दीपक द्वितीय।

    • कैरम बोर्ड (डबल): नेहा-भगत प्रथम, देव-नामो द्वितीय।

    • शतरंज (अंडर 12): रूद्धरा राज प्रथम, तेनजिन तनडुप द्वितीय।

    • शतरंज (अंडर 19 ग

    • र्ल्स): अमृत तारा प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय।

    • पुरुष वर्ग शतरंज: सुभाष प्रथम, करमा द्वितीय।

    लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल ठांगी प्रथम, फूरंग द्वितीय और चांगों तीसरे स्थान पर रहे।

    विकास परियोजनाएं एवं उद्घाटन:

    मंत्री ने हांगो में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खेल सामग्री के लिए ₹50,000 देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने चूलिंग में ₹35 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

    उद्घाटन की गई परियोजनाएं:

    • ₹11.60 लाख का स्वागत द्वार (लियो)

    • ₹4.16 लाख की वर्षा शालिका (लियो)

    • ₹21 लाख का सामुदायिक भवन (गेसलिंग लियो)

    • ₹3.08 लाख का कला मंच

    • लियो में जिम स्थापना हेतु ₹5 लाख की स्वीकृति

    मंत्री ने सड़क, पेयजल, क्रैट वॉल और अन्य जन समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर किनफेड चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, एपीएमसी निदेशक प्रेम कुमार, एडवोकेट निर्मल नेगी, डीएसपी नवीन झल्टा, पंचायत प्रधानों और कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण जनता उपस्थित रही।


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *