
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने मानसून सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए अपने होटलों में 20% से 40% तक की छूट देने की घोषणा की है। यह विशेष ऑफर 15 जुलाई से 12 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा।
निगम के शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश पर्यटक स्थलों पर स्थित होटलों में यह छूट दी जाएगी। हालांकि, केलांग के होटल चंद्रभागा, काजा के द स्पिति, कल्पा के किन्नर कैलाश, होटल सुकेत, विल्ली पार्क, चंपक और हमीर होटल इस ऑफर से बाहर रहेंगे।
विशेष छूट वाले होटल:
-
40% छूट:
-
कसौली – रोस कॉमन
-
नारकंडा – होटल हाटू
-
चायल – चायल पैलेस और अनेक्सी
-
नालदेहरा – द गोल्फ ग्लेड
-
डलहौजी – होटल मणिमहेश, गीतांजलि
-
फागू – होटल एप्पल ब्लॉसम
-
-
20% छूट:
-
रोहड़ू – चांशल
-
सोलन – होटल बघाल
-
रामपुर – बुशैहर रिजेंसी
-
रिवालसर – टूरिस्ट इन
-
कुल्लू – होटल सिल्वरमून, सरवरी
-
सराहन – होटल श्रीखंड
-
मनाली – होटल रोहतांग मनालसू
-
छूट से बाहर की अवधि:
-
27 जुलाई से 3 अगस्त – चंपा के होटल इरावती और चंपक (मिंजर मेला)
-
11 अगस्त से 1 सितंबर – भरमौर के होटल गौरीकुंड (मणिमहेश यात्रा)
HPTDC के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट और बुकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध है। पर्यटक वहां से डायरेक्ट ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
