![]() |
आशुतोष बहुगुणा, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) |
एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो जल विद्युत परियोजना में आशुतोष बहुगुणा, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) ने नए परियोजना प्रमुख के रूप पदभार ग्रहण कर लिया है। जो कि जलविद्युत क्षेत्र में तीन दशक के अनुभव के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का नेतृत्व करेंगे।
![]() |
नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी नए प्रमुख का स्वागत करते हुए |
इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में टीम वर्क और नवाचार को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया और परियोजना के सुचारू संचालन व दक्षता बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आशुतोष बहुगुणा ने 17 जनवरी, 1995 से एसजेवीएन में अपनी सेवा यात्रा नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन से प्रारंभ की । उन्होंने एनजेएचपीएस पॉवर हाउस इलेक्ट्रो मैकेनिकल पैकेज-01 में लगभग 8 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी, जिसके बाद स्टोर्स विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण प्रबंधन द्वारा देवसरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, थराली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार इन्हें सौंपा गया था।
