• Mon. Aug 11th, 2025

    एआरबी टाइम्स

    सच के साथ, समाज के साथ।

    Shimla:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से किया पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का किया आग्रह

    नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और मंत्रालय में अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रही धनराशि के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने औहर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया और कहा कि राज्य सरकार इसे एक प्रमुख जल क्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि देहरा और पोंग डैम की परियोजनाएं भी अनुमोदन की प्रतीक्षा में हैं।

    उन्होंने ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के साथ-साथ ‘राज्यों के लिए पूंजी निवेश की विशेष योजना (SASCI)’ के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं को भी स्वीकृति देने का आग्रह किया, ताकि प्रतिष्ठित पर्यटक स्थलों का विकास किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निवेश की संभावनाओं का पता लगाने का भी अनुरोध किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, पर्यटन सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *