एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशैहर की रोवर्स एवं रेंजर्स ईकाई द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 के अवसर पर एक भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. बासोतिया ने कहा कि “फोटोग्राफी सिर्फ खूबसूरत नज़ारों को कैद करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की दिशा में एक शक्तिशाली उपकरण भी है।” उन्होंने युद्ध, पर्यावरण, और सामाजिक असमानताओं जैसे गंभीर विषयों को उजागर करने में फोटोग्राफरों की भूमिका को सराहा।
प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने-अपने उत्कृष्ट फोटोग्राफ प्रदर्शित किए। निर्णायक मंडल ने चयन प्रक्रिया के बाद निम्नलिखित विजेताओं की घोषणा की:
प्रथम स्थान: आर्यन
द्वितीय स्थान: मेहूल
तृतीय स्थान: योगिता
कार्यक्रम में रोवर्स लीडर डॉ. सतपाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि रेंजर्स लीडर प्रो. अनुराधा नेगी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा कनैन, डॉ. शिवाली ठाकुर, और प्रो. नोरबू निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, रेंजर लीडर मन्नत, रोवर लीडर आशीष तथा रोवर और रेंजर इकाई के अन्य सदस्य भी इस आयोजन में शामिल हुए।
