एआरबी टाइम्स ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने भांजे के साथ सड़क पार कर रही थी और अचानक बस चल पड़ी। हादसे के तुरंत बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। महिला दोहरा नाला के खलोगी गांव की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
- HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर
- Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई
- दैनिक राशिफल 01 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
- Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू
- Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण
- Kangra Crime News : कुटाहण में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार, जानिए पूरी खौफनाक घटना