Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    जिला बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, श्री नैना देवी जी और नगर पंचायत तलाई के वार्डों में आरक्षण की पूरी जानकारी पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

    नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 दुर्गा को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 5 शीतला, वार्ड नंबर 6 शक्ति और वार्ड नंबर 7 अंबिका महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर 1 देवी, वार्ड नंबर 2 तारा और वार्ड नंबर 3 कालिका अनारक्षित रहेंगे।

    नगर परिषद घुमारवीं के 9 वार्डों में से वार्ड नंबर 1 बड्डू, वार्ड नंबर 2 इंदिरा, वार्ड नंबर 8 टिकरी और वार्ड नंबर 9 दकड़ी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड नंबर 6 जगदम्बा अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नंबर 7 बजोआ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर 3 अम्बेदकर, वार्ड नंबर 4 कल्याणा और वार्ड नंबर 5 हारकुकर अनारक्षित रखे गए हैं।

    नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित हैं। इनमें वार्ड नंबर 1 निहाल, वार्ड नंबर 3 रौड़ा, वार्ड नंबर 4 गुरुद्वारा, वार्ड नंबर 6 कोसरियां और वार्ड नंबर 7 चंगर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि वार्ड नंबर 2 स्टेडियम अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नंबर 11 लखनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 5 मेन मार्किट, वार्ड नंबर 8 लक्ष्मीनारायण मंदिर, वार्ड नंबर 9 टाउन हॉल और वार्ड नंबर 10 धौलरा अनारक्षित रहेंगे।

    नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में से वार्ड नंबर 1 घाटीवाली सत्थ, वार्ड नंबर 2 उपरवाली सत्थ और वार्ड नंबर 6 गुर्नाझड़ी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं वार्ड नंबर 7 सेउ अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 4 तलाई बाजार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड नंबर 3 निचली सत्थ और वार्ड नंबर 5 बरयाह अनारक्षित रहेंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के लिए प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार आगामी कार्यवाही जारी है।

    #BilaspurElection #BilaspurNews #HimachalNews #hpnews #LocalNewsHP #MunicipalElection2026 #NagarNikayChunav #ReservationRoster #UrbanBodyElections #WardReservation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra Crime News : कुटाहण में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार, जानिए पूरी खौफनाक घटना
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : विद्या नेगी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : हर बेटी को मिले समान अवसर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी : राज्यपाल

    November 5, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    आज का राशिफल 26 अक्तूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 26, 2026

    Shimla News : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार

    October 27, 2026

    Rampur Bushahr: डकोलढ़ में युवती की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदला, पति गिरफ्तार

    August 18, 2025

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    Rampur Bushahr: “एक दिन, एक साथ, एक घंटा — झाकड़ी में स्वच्छता की मिसाल

    September 26, 2025

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

    May 15, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 0
    Users Today : 4
    Total Users : 128960
    Total views : 251863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.