Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

    स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में सत्र 2026-27 के लिए आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी में रुद्र प्रताप सिंह धीमान को हेड बॉय और दीक्षा को हेड गर्ल चुना गया। छात्र परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद गठन हेतु भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन और गौरवपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कॉल, मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा, स्कूल प्रबंधक संजीव रांझा, मुख्य सलाहकार रोहित चड्ढा, अध्यापकगण तथा कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान चयनित छात्र प्रतिनिधियों को स्कूल ध्वज एवं बैज प्रदान किए गए। रुद्र प्रताप सिंह धीमान को हेड बॉय तथा दीक्षा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। वहीं आयुष चौहान को डिप्टी हेड बॉय और शैरीन को डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में सूर्या और आरना का चयन किया गया।

    विद्यालय के विभिन्न सदनों के लिए भी कैप्टन एवं वाइस कैप्टन नियुक्त किए गए। जस्टिस सदन की कमान इवा और मान्या को, इक्वलिटी सदन का नेतृत्व दुष्यंत एवं मिथिलेश हुडन को सौंपा गया। वहीं लिबर्टी सदन की जिम्मेदारी वंशिका और रीवा को मिली, जबकि फ्रेटरनिटी सदन के कैप्टन हुनीत और वाइस कैप्टन आराध्या बिष्ट नियुक्त किए गए।

    प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई छात्र परिषद विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उप प्रधानाचार्या आशा सोफ्टा ने भी विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

    #EducationNews #HeadBoy #HeadGirl #HimachalNews #InvestitureCeremony #Khaneri #RampurBushahr #SchoolNews #SpringdaleSchool #StudentCouncil
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    Next Article Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    दैनिक राशिफल : Thursday, November 27, 2025

    November 27, 2025

    Rampur Bushahr: किसानों की बेदखली पर 20 मार्च में शिमला में प्रदर्शन

    March 13, 2025

    Shimla: हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने हेतु शिमला में ग्रामीण स्वाद महोत्सव 2025 का शुभारंभ

    October 3, 2025

    Kullu: टीवी मुक्त भारत अभियान: बेहतर कार्य करने वाली 21 पंचायतें सम्मानित

    December 23, 2025

    दैनिक राशिफल : Sunday, December 7, 2025

    December 7, 2025

    U19 Womens T20 Cricket World Cup : भारत की बेटियों का कमाल: लगातार दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन

    February 2, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 9 1
    Users Today : 23
    Total Users : 128991
    Total views : 251906
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.