ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

निरमंड के ऊरटू में हादसा, दो हुए घायल

January 12, 2026 10:43 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

निरमंड। पुलिस थाना निरमंड के तहत आज सुबह करीब दस बजे ऊरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी35 1630 जो कि शारवी से बागीपुल जा रही थी तो उरटू के साथ सड़क से बाहर निकल गई है गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। जिनकी पहचान चालक कुन्दन लाल गांव शारवी (पाली) डाक घर शारवी उप तहसील निथर जिला कुल्लू व उम्र 45 साल और मेला राम गांव शारवी (पाली) डाक घर शारवी उप तहसील निथर जिला कुल्लू व उम्र 60 साल के रूप में हुई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे की जांच की शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने की है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment