Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी

    रामपुर में बढ़ते यातायात और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल के पास 3 ओवरहेड ब्रिज बनाए जाएंगे। एसडीएम ने स्थलों का निरीक्षण कर जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पीजी कॉलेज रामपुर समीप ओवरहेड ब्रिज के लिए जमीन चयन के दौरान एसडीएम रामपुर व अन्य अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर में बढ़ते यातायात के कारण पैदल यात्रियों की सुरक्षा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-5 पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों के लिए सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने शहर में ओवरहेड ब्रिज बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल के आसपास प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया।

    सबसे पहले निरीक्षण खनेरी अस्पताल के पास किया गया, जो चार जिलों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, जिससे सड़क पार करना खतरनाक बना रहता है। अधिकारियों ने इस स्थान पर ब्रिज निर्माण के लिए उपयुक्त जगह का चयन भी किया। इसके बाद टीम ने पीजी कॉलेज रामपुर का दौरा किया, जहां चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। लंबे समय से छात्र यहां सुरक्षित पैदल मार्ग की मांग कर रहे हैं। पूर्व में इस स्थान पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।

    रामपुर, जो चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, वहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता बन गया है।

    एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजें। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय और मिनी सचिवालय के पास ओवरहेड ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव पहले ही मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है।

    #Infrastructure #NH5 #PublicSafety #RampurBushahr #TrafficUpdate #ओवरहेडब्रिज #पैदलयात्रीसुरक्षा #यातायातसमस्या #रामपुरसमाचार #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर बुशहर में पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण, 28 मार्च तक मतदाता सूची सुधार का मौका
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 8
    Users Today : 8
    Total Users : 124878
    Total views : 245238
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.