ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

प्रदेश राजस्व व बागवानी मंत्री के जन्मदिन में रामपुर रक्तदान शिविर

November 9, 2025 4:59 PM
---Advertisement---

 

खनेरी अस्पताल में रक्तदान शिविर में उपस्थित युवा व अन्य

 

आरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। हिमाचन प्रदेश राजस्व व बागवानी जगत सिंह नेगी के जन्मदिन पर रामपुर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा खनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रताप नेगी द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश मंत्री के जन्मदिन के मौके पर रामपुर में दूसरा रक्तदान शिविर लगाया आयोजित किया गया। वहीं उन्हाेंने भगवान से उनके लंबी आयु अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करना और युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।अस्पताल के रक्त कोष प्रभारी डॉ. संदीप ने भी सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। इस मौके पर संजय मेहता, मस्तान नेगी, ज्योति, शेर सिंह खाची, यामा नंद, बंसत नेगी, बिटू, भार्गव अग्रवाल, अरविंद और कलग मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment