Rampur Bushahr : दिनेश खमराल महामंत्री, चेतन पाकला बने रामपुर भाजपा उपाध्यक्ष

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर और सराहन कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया है। रामपुर मंडल के अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस बात जानकारी देते हुए कहा कि दिनेश खमराल और राममूर्ति चौहान को महामंत्री बनाया गया है। महेंद्र मैहता, चेतन पाकला, हेमराज कश्यप और वीना नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। केसरी दत्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। देसराज हुडन, कपिल देव, चांद गौतम, मैना देवी, शशि नेगी को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। सौरभ नवघरिया को मिडिया प्रभारी चुना गया। नितिका गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया। पुरूषोतम सिंह को कार्यालय सचिव, रविंद्र कुमार नेगी को आईटी संयोजक, निधि ठाकुर को आईटी सह संयोजक बनाया गया। प्रिंयका ठाकुर को सोशल मडिया संयोजक, गीतानंद को सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा मीना शर्मा, पोतीलाल, विपन देष्टा, राजेश खुंद, पुष्प देवी, तिलकराज, राम सैन, कृष्णा देवी, रूद्रा कायथ, लीला कायथ, विजय नेगी, भगतराम, रमेश कुमार, चंद्रा भलूनी, मोतीलाल, रामेश्वर भंडारी, साधना शर्मा, शांति देवी, महेश्वर सिंह, मेहर सिंह, मोहन नेगी, उदा देवी, महेंद्र शर्मा, बलवीर मैहता, चरणदास, रमेश कुमार को सदस्य चुना गया है।

सराहन में विजय शर्मा और रूपेश्वर सिंह बने महामंत्री 

भाजपा मंडल सराहन के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि विजय शर्मा और रूपेश्वर सिंह को महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष गोकुल मुसाफिर, सुमन बिष्ट, गोपाल बंसल, दीवान सिंह चुना गया। मनती लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विभा कुमारी, ऊषा देवी, गुड्डुराम, आशा मैहता, शिव सिंह को सचिव का कार्यभार दिया गया। जबकि मिडिया प्रभारी चंद्र सिंह, देश दीप को प्रवक्ता चुना गया। ताक्षी शर्मा कार्यालय सचिव, अनिश ठाकुर आईटी संयोजक, यादविंद्र कुमार सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मान सुख, नरेश कुमार, बिहारीलाल, ज्ञानचंद, धनीराम, लीलादत्त शर्मा, भीम सिंह, सविता घंगल, विनय, अमन मैहता, लक्ष्मीदास, अशरी गोकल राम, राम सिंह चौहान, संजय कुमार, वेदजंता, भूप सिंह, रमेशचंद, केदार मितरा, पुष्पा देवी, ममता वर्मा, कंचन, स्वर्णलता, कृष्णा देवी, विमला, संतोष, कृष्णा व ममता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *