Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि तीन साल में बजट की कई घोषणाएं जमीन पर नहीं उतरीं। उन्होंने कहा कि लगभग 2.2 लाख करोड़ का बजट और भारी कर्ज के बावजूद योजनाएं अधूरी हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन साल का कार्यकाल बीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार अपने पहले बजट की कई घोषणाओं को भी जमीन पर नहीं उतार पाई है। कई योजनाएं आज भी सिर्फ कागजों में ही सीमित हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह झूठे वादों और गारंटियों के सहारे सरकार सत्ता में आई, उसी तरह बजट में भी केवल घोषणाएं कर सरकार चलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि चौथा बजट पेश करने से पहले पिछले तीन बजटों की अधूरी घोषणाओं का जवाब दिया जाए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गारंटी के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति और बजट घोषणाओं के नाम पर छात्र शक्ति को भ्रमित किया। पहले बजट में 20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इस योजना का कहीं जिक्र तक नहीं होता।

    इसके अलावा प्रदेश में छह ग्रीन कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई, जबकि दूसरी ओर इलेक्ट्रिक चार्जिंग पर 6 रुपये प्रति यूनिट का एनवायरमेंट सैस लगा दिया गया। हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने की घोषणा भी अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। चंबा, नाहन और हमीरपुर में पीईटी स्कैन मशीन लगाने की घोषणा भी फाइलों में ही दबी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों, बागवानों, खिलाड़ियों, महिलाओं और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए की गई कई छोटी-छोटी घोषणाएं भी अमल में नहीं आ पाई हैं। युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन की योजनाएं भी सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

    जयराम ठाकुर के मुताबिक सुक्खू सरकार ने पहले वर्ष में 63,712 करोड़ रुपये, दूसरे वर्ष में 75,496 करोड़ रुपये और तीसरे वर्ष में 58,343 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस तरह तीन वर्षों में करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में रखा गया। इसके अलावा सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी लिया है।

    उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बजट और भारी कर्ज लेने के बावजूद यदि बजट में घोषित योजनाएं तीन साल में शुरू भी नहीं हो पाईं, तो इससे सरकार की नीति और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जिन योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया गया था, वे शुरू क्यों नहीं हुईं और उनके लिए रखा गया पैसा आखिर गया कहां।

    #BudgetAnnouncement #CongressGovernment #HimachalBudget #himachalpradesh #HPPolitics #JairamThakur #ShimlaNews #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
    Next Article दैनिक राशिफल 17 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2025: तैयारियों की बैठक आयोजित, विभागों को दिए निर्देश

    October 17, 2025

    Rampur Bushahr: कन्या स्कूल में आयाेजित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    February 21, 2025

    Shimla: हिमाचल में बारिश का कहर: मुख्यमंत्री सुक्खू ने संभाली कमान, प्रशासन अलर्ट

    July 21, 2025

    Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत

    April 10, 2026

    धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: UGC फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच में जुटी

    January 7, 2026

    Delhi : EPFO का नया कदम: फेस ऑथेंटिकेशन से अब कर्मचारी खुद जेनरेट और एक्टिवेट कर सकेंगे UAN

    April 9, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.