एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। विधायक प्राथमिकता बैठक में सातवें वित्तायाेग के अध्यक्ष व रामपुर के विधायक नंद लाल ने रामपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने विधायक प्राथमिकता बैठक में कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार सराहनीय कदम उठा रही है और माफिया की धरपकड़ भी की जा रही है। उन्होंने रामपुर में सब्जी मंडी के निर्माण की मांग की है। उन्होंने सराहन में आईटीआई व गानवी में सब तहसील खोलने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने दत्तनगर में सीए स्टोर स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे निर्माण की संभावनाएं तलाशने की भी मांग की।
Trending
- Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
- Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
- Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
- दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
- Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
- दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
