ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

सेब के बागीचे में गिरा सेब का पेड़ पिता की मौत, बेटा घायल

January 12, 2026 10:33 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

नारकंडा। विकास खंड कुमारसैन के नारकंडा में सेब के बागीचे में सेब का पेड़ गिरने से पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय पिता तिल बहादूर उम्र 58 साल और उसका बेटा कर्ण उम्र30 साल खेत में काम कर रहे थे तो अचानक सेब का पेड़ गिर गया। जिससे पिता की मौत हो गई और बेटे घायल हुआ है। जिसके बाद दोनों को सीएचसी ठियोग लाया गया, जहां तिल बहादूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और कर्ण को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। जबकि ये नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हादसा एकांतबाड़ी में एक सेब के बगीचे में हुआ। यह बगीचा सुरेश वर्मा का है। जहां प्रूनिंग  का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सेब का पेड़ उखड़ गया और दोनों इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment