एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान 11.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम 09 जनवरी को कुड़िधार क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान चार व्यक्तियों के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर कैथ (39), निवासी चलौंठी, ननखड़ी, वरुण मेहता (30), निवासी संध, जाहू, ननखड़ी, कोदर सिंह (39), निवासी थाना, ननखड़ी और चिराग बंचटा (18), निवासी धनरोटी, कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई चेन की भी पड़ताल की जा रही है।
