Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    हिमाचल बजट 2026-27 पेश। गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को ₹1500 सहायता, ₹54,298 करोड़ के बजट में जनकल्याण पर फोकस।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 22, 2026Updated:April 13, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    Himachal Budget 2026-27 : आर्थिक चुनौतियों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹54,298 करोड़ का बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए इसे संतुलित और जनहितकारी बताया। यह बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के ₹58,514 करोड़ की तुलना में ₹3,686 करोड़ कम है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार ने इस बार वित्तीय अनुशासन और खर्चों में नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया है।

    वित्तीय दबाव के बावजूद सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना’ की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत करीब एक लाख गरीब परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके अलावा, इन परिवारों की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

    वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई सख्त फैसले लिए हैं। विधायकों की क्षेत्र विकास निधि को ₹2.10 करोड़ से घटाकर ₹1.10 करोड़ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने वेतन का 50 प्रतिशत, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन का 30 प्रतिशत तथा विधायकों व निगम-बोर्ड पदाधिकारियों के वेतन का एक हिस्सा छह महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बरती गई है। मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन का 20 से 30 प्रतिशत छह महीने तक रोके जाने का निर्णय लिया गया है।

    Himachal Budget 2026-27 में सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर अस्थायी कर्मियों को राहत दी गई है। लगभग 70 हजार अस्थायी कर्मचारियों के मानदेय में ₹300 से ₹1,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, न्यूनतम दिहाड़ी ₹50 बढ़ाकर ₹450 कर दी गई है, जिससे मजदूर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, अनुबंध कर्मचारियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब उन्हें साल में एक बार की बजाय दो बार नियमित किया जाएगा, जिससे हजारों कर्मचारियों को स्थायी नौकरी मिलने का अवसर मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में 1,000 कांस्टेबल पदों को भरने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

    बजट में और क्या,  जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

    https://drive.google.com/drive/u/1/my-drive

    #EconomicNews #FreeElectricity #GovernmentJobs #HimachalBudget #himachalpradesh #ShimlaNews #SukhuGovernment #WomenSupport #आर्थिकसमाचार #फ्रीबिजली #भारतसमाचार #HimachalBudget2026 #महिलासहायता #शिमलाखबर #सरकारीनौकरी #सुक्खूसरकार #हिमाचलबजट2026
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    Next Article दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 9 1 8
    Users Today : 2
    Total Users : 123918
    Total views : 243726
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.