Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal Pradesh : चिट्‌टा तस्करी में बड़ी सजा: पांच दोषियों को 14-14 साल का कारावास

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 27, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    मंडी। हिमाचल में अदालत ने चिट्‌टा तस्करी में बड़ी सजा सुनाई है। मंडी में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 268 ग्राम चिट्‌टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों को दोष साबित होने पर 14-14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 1.40 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर प्रत्येक को 16 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला एनडीपीएस एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा में चिट्टा रखने के अपराध में सुनाया गया। दोषी पाए गए आरोपियों में जोगिंद्रनगर तहसील के जलपेहड़ गांव निवासी राजकुमार, धारंडा के प्रदीप, जनेड़ के जीत सिंह, बथेरी के मोहम्मद इरफान और सुनाग गांव के छविंद्र कुमार शामिल हैं। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों को ठोस मानते हुए यह सजा सुनाई। इस फैसले से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। यह सजा ऐसे अपराधियों के लिए एक चेतावनी है जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। अदालत का यह निर्णय समाज में नशा उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    पुलिस कार्रवाई : 20 दिसंबर 2023 को सदर थाना पुलिस का दल ब्राधीवीर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेरचौक की ओर से एक कार मंडी आ रही है, जिसमें पांच लोग बैठे हैं और वे चिट्टा तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ब्राधीवीर स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास नाका लगाया। जब संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी ली गई, तो चालक के फुटमैट के नीचे एक नीले रंग के बैग में प्लास्टिक के लिफाफे में 268 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

    अदालती कार्यवाही और फैसला

    अदालत में अभियोजन पक्ष ने 16 गवाहों के बयान दर्ज करवाए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह पेश किए गए। सभी गवाहों और सबूतों की जांच के बाद अदालत ने माना कि आरोपियों के खिलाफ आरोप संदेह से परे साबित हो चुके हैं। इसके चलते न्यायालय ने उन्हें कठोर दंड सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी ने दलील दी कि यह अपराध न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा भी है। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं को दीमक की तरह खोखला कर रही है। ऐसे मामलों में कठोर सजा आवश्यक है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि मंडी जिले में यह चिट्टे की व्यावसायिक मात्रा का पहला मामला है, और इस मात्रा से लगभग 3,000 लोगों को नशे की लत लग सकती थी।

     

    #Chitta #CourtVerdict #Drug_Free #Drugs #himachalpradesh #Mandi #NDPSAct
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
    Next Article Himachal Cabinet : HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 321 इलेक्ट्रिक और लग्जरी बसें, स्कूल और कॉलेज का अलग होगा निदेशालय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 8 5
    Users Today : 15
    Total Users : 124885
    Total views : 245260
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.