Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में कमला नेहरू अस्पताल और गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति ने अस्पताल को यथावत रखने और सुविधाएं मजबूत करने की मांग उठाई।
ATUL RAJBy ATUL RAJMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शुक्रवार को कमला नेहरू अस्पताल को स्थानांतरित किए जाने तथा गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिफ्ट करने के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट और राज्य सचिव फालमा चौहान ने संबोधित किया। प्रदर्शन से पूर्व समिति ने पिछले एक सप्ताह के दौरान शिमला शहर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंपा। इसके बाद धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अस्पताल के साथ लगातार “छेड़छाड़” कर रही है। पहले महिलाओं की गायनी ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरित किया गया और अब मदर एंड चाइल्ड यूनिट को भी वहां शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 102 वर्ष पुराने इस अस्पताल में महिलाओं को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलनी चाहिए।

समिति ने मांग की कि रोबोटिक सर्जरी, आईवीएफ सेंटर और स्मार्ट लैब जैसी सुविधाओं को कमला नेहरू अस्पताल में ही मजबूत किया जाए। वक्ताओं का कहना था कि आईजीएमसी पहले से ही भीड़भाड़ वाला अस्पताल है, जहां संक्रमण का खतरा अधिक रहता है और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए यह स्थान सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को विशेष रोबोटिक सर्जरी की आवश्यकता हो तो उसे आईजीएमसी भेजा जा सकता है, लेकिन इसके नाम पर महिला अस्पताल को विभाजित करना उचित नहीं है। साथ ही सरकार द्वारा अस्पताल के कुछ हिस्सों का अन्य विभागों के लिए उपयोग करने की योजना को भी गलत बताया गया।

समिति ने मार्च और अप्रैल में बढ़ाए गए विभिन्न शुल्कों को वापस लेने की मांग की। जनवादी महिला समिति ने सरकार से कमला नेहरू अस्पताल को नियमित रूप से संचालित रखने और नए भवन निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करने की मांग की है। साथ ही शिमला के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से इस मुद्दे पर समर्थन देने की अपील भी की गई।

#HimachalNews #himachalpradesh #IGMC #KamlaNehruHospital #KNH #MahilaSamiti #Protest #Shimla #ShimlaNews #WomenHealth
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
Next Article दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त

July 1, 2026

Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

July 1, 2026

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026

Shimla: नशे के विरुद्ध नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, 10 दिन में पूरी करें संपत्ति की निशानदेही: उपायुक्त अनुपम कश्यप

June 30, 2026

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

June 30, 2026

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026

Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

June 27, 2026

Shimla : हिमाचल के कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, जानें अंतिम तिथि

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.