Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर

    शिमला ग्रामीण के मंड्यालू में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों की 17 समस्याओं का मौके पर समाधान किया और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो  | शिमला 

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत बसंतपुर के समीप ग्राम पंचायत मंड्यालू में “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र और आसपास की पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मंत्री ने अधिकारियों के सहयोग से 17 समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने नवगठित मंड्यालू पंचायत के गठन पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायत घर विकास योजनाओं का केंद्र होता है और नए भवन बनने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए पुराने भवनों को आधुनिक बनाया जा रहा है और नए पंचायत भवन एकरूप डिजाइन पर तैयार किए जा रहे हैं।

    पंचायत भवन के लिए भूमि तलाशने का आग्रह

    बसंतपुर के समीप ग्राम पंचायत मंड्यालू में “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंचने पर विक्रमादित्य का स्वागत करते लोग।

    उन्होंने कहा कि बसंतपुर से अलग बनी इस पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि तलाशने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं उनके घर-द्वार पर ही सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बडमेन से बसंतपुर संपर्क सड़क पर 6.84 लाख रुपये खर्च किए गए हैं और बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। बसंतपुर के मडूखर में 50.5 करोड़ रुपये की लागत से पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं की मांग पर मडूखर में खेल मैदान और सुन्नी के पास हनुमान मंदिर के निकट 2.35 करोड़ रुपये की लागत से लाइब्रेरी निर्माण कार्य जारी है।

    ट्रांसफार्मर को किया जाएगा अपग्रेड, नहीं रहेगी बिजली समस्या

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में बसंतपुर पंचायत के विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंड्यालू से मटेन संपर्क सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा और ट्रांसफार्मर अपग्रेड कर बिजली समस्या का समाधान किया जाएगा। सिंचाई योजना के संवर्धन के लिए भी बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और नई पंचायत देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    #Basantpur #DevelopmentWorks #GovernmentProgram #HimachalNews #himachalpradesh #MandyaluPanchayat #MantriAapkeDwar #PanchayatDevelopment #PWDMinister #RuralDevelopment #RuralIssues #ShimlaNews #ShimlaRural #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    Next Article Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : कैबिनेट मंत्री गोमा ने DC मंडी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

    January 31, 2026

    आज का राशिफल 12 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 12, 2026

    Sjvn: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन आयोजित

    May 20, 2026

    Shimla: डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की अवैध नियुक्ति पर जांच और पद से हटाने की मांग

    April 4, 2025

    BPL Cricket Tournament 2025: रामपुर बुशहर में होगा क्रिकेट महासंग्राम, आठ टीमें दिखाएंगी दमखम

    September 14, 2025

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.