Close Menu
    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    आज का राशिफल 08 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 8, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Job Opportunity : दुबई में 100 ड्राइवरों की भर्ती, हर महीने मिलेगा 52 हजार रुपये वेतन

    दुबई में ट्रेलर ड्राइवरों की 100 वैकेंसी, इंटरव्यू 27 अक्तूबर को ऊना में। योग्यता दसवीं पास और एचएमवी लाइसेंस जरूरी। जानें पूरी खबर।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 23, 2025Updated:November 10, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना
    अगर आपका सपना विदेश में नौकरी करने का है तो अब आपके पास एक बड़ा अवसर है। दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में 100 ट्रेलर ड्राइवरों की भर्ती निकली है। इसके लिए मासिक वेतन 52 हजार रुपये (2250 दिरहम) निर्धारित किया गया है। यह नियुक्ति जेबेल अली पोर्ट दुबई में की जाएगी।

    27 अक्तूबर को ऊना में साक्षात्कार

    इन पदों के लिए 27 अक्तूबर को जिला ऊना में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार का आयोजन जालंधर कौशल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक कौशल विकास केंद्र, पालकवाह (हरोली) पहुंचना होगा। यह साक्षात्कार श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और जिला रोजगार कार्यालय ऊना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

    आवश्यक योग्यता और शर्तें

    इन पदों के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यता और दस्तावेज रखने होंगे:

    • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: दसवीं पास

    • बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक

    • आयु सीमा 24 से 41 वर्ष के बीच

    • वैध भारतीय पासपोर्ट और एचएमवी (Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस

    • उम्मीदवार के शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए

    जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों को इस साक्षात्कार में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 2250 दिरहम (लगभग 52,000 रुपये) वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें ओवरटाइम भत्ता, आवास सुविधा और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। यह नियुक्ति दुबई के प्रसिद्ध जेबेल अली पोर्ट में की जाएगी, जो संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है।

    आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

    इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

    • आधार कार्ड

    • दो पासपोर्ट आकार की फोटो

    • बायोडाटा की प्रति

    • वैध भारतीय पासपोर्ट

    • एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस

    उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना से संपर्क कर सकते हैं।

    #ARBtimes #DriverVacancy #DubaiJobs #HimachalEmployment #JebelAliPort #OverseasPlacement #UAEJobs #UnaEmployment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसांसों पर संकट: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
    Next Article हिमाचल के 44 होटलों में 20-40% तक विंटर डिस्काउंट, 1 नवंबर से 20 दिसंबर तक ऑफर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचलवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 5
    Users Today : 32
    Total Users : 128545
    Total views : 251051
    Home Himachal Crime Politics
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.