Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: पटवारियों की लापरवाही पर कड़ा एक्शन मोड में उपायुक्त, रिकॉर्ड खुद किए चेक

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सुन्नी उपमंडल के राजस्व अधिकारी व पटवारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी शिमला अनुपम कश्यप

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सुन्नी उपमंडल के अंतर्गत पटवारियों के साथ खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक पटवार सर्कल में लंबित निशानदेही मामलों का रिकॉर्ड स्वयं क्रॉस चेक किया। रिकॉर्ड जांच के दौरान यह सामने आया कि कई मामलों में दो से तीन वर्षों से निशानदेही लंबित है। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुन्नी कानूनगो से स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की। खटनोल सर्कल में दो वर्षों में मात्र एक सम्मन जारी होना प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 10 दिनों के भीतर सभी लंबित निशानदेही मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित फील्ड स्टाफ पर कार्रवाई होगी। उन्होंने 12 प्रकार के अनिवार्य रजिस्टर समय पर अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।

बिना नियुक्ति पत्र कोई लंबरदार नहीं

बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ लोग बिना अधिकृत नियुक्ति के स्वयं को लंबरदार बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सर्कल में लंबरदारों के नियुक्ति पत्रों का सत्यापन करें। बिना नियुक्ति पत्र पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। जूनी पटवार सर्कल में ऐसा मामला सामने आने की पुष्टि भी हुई।

स्टेशन छोड़ने पर सीसीएस नियमों के तहत कार्रवाई

कानूनगो खटनोल द्वारा रोजाना शिमला से अप-डाउन करने का मामला सामने आने पर उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ेगा। ऐसा करने पर सीसीएस नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई होगी।

चार साल में केवल एक पेड़ गिरने की रिपोर्ट पर नाराजगी

जूनी पटवार सर्कल से पिछले चार वर्षों में केवल एक ही पेड़ गिरने की रिपोर्ट दर्ज होना भी संदेहास्पद पाया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक घटना की अनिवार्य रूप से रिपोर्ट दर्ज की जाए।

डैमेज रिपोर्ट में लापरवाही पर होगा निलंबन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि डैमेज रिपोर्ट पहले ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, उसके बाद नियमानुसार सत्यापन होगा। बिना तिथि या साधारण कागज पर बनाई गई डैमेज रिपोर्ट अमान्य मानी जाएगी। नियमों की अनदेखी पर सीधा निलंबन होगा।

ग्राम सभा में पटवारी-कानूनगो की उपस्थिति अनिवार्य

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी सभी ग्राम सभाओं में पटवारी व कानूनगो की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजी जाएगी।

चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ योजना की जानकारी भी नहीं

उपायुक्त ने जब फील्ड स्टाफ से ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ योजना के बच्चों का विवरण पूछा तो कोई भी जानकारी नहीं दी जा सकी, जिसे उन्होंने अत्यंत चिंताजनक बताया।

चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ को लेकर पटवारियों को फील्ड में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही बर्फबारी या आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा।

#AnupamKashyap #CCSRules #ChittaMuktHimachal #DisasterReport #HimachalNews #LambardarAppointment #LandDemarcation #NishandehiCase #PatwariAction #RevenueDepartment #ShimlaDC #SuniSubdivision
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: धर्मशाला लाठीचार्ज के विरोध में रामपुर महाविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन
Next Article Shimla: झडग में 54 वर्षों बाद आयोजित शांत महायज्ञ में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हुए शामिल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.