एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) कंपनी के लिए डिलीवरी राइडर्स एवं वेयरहाउस हेल्पर/मददगार के पदों पर भर्ती की जा रही है।
इन पदों के लिए जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला मंडी और जिला कुल्लू के इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 दिसंबर 2025 (वीरवार) को सुबह 10:00 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार), जिला मंडी में लिए जाएंगे।
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रिज्यूमे, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है, उनके साथ-साथ नए इच्छुक अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
डिलीवरी राइडर पद का विवरण:
मासिक वेतन: 2500 दिरहम + कमीशन + टिप्स (लगभग ₹70,000 से ₹1,00,000)
ड्यूटी समय: 10 घंटे (सुबह/शाम शिफ्ट), सप्ताह में 6 दिन
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास, बेसिक अंग्रेज़ी ज्ञान
आयु सीमा: 20 से 37 वर्ष
चेहरे व गर्दन पर टैटू स्वीकार्य नहीं
रंग-अंधता (Color Blindness) मान्य नहीं
क्लीन शेव अनिवार्य (पगड़ी स्वीकार्य, हेलमेट जरूरी)
CWG (गियर वाली मोटरसाइकिल) लाइसेंस कम से कम एक वर्ष के लिए वैध होना चाहिए
यूएई ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क: 5500 दिरहम
1000 दिरहम प्रस्थान के समय
शेष 4500 दिरहम 9 मासिक EMI (500 दिरहम) वेतन से काटी जाएंगी
वेयरहाउस हेल्पर/मददगार पद का विवरण:
मासिक वेतन: 1400 दिरहम + आवास + यातायात सुविधा (लगभग ₹33,500)
ड्यूटी समय: 12 घंटे, सप्ताह में 6 दिन
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास, बेसिक अंग्रेज़ी ज्ञान
आयु सीमा: 21 से 36 वर्ष
केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र
अन्य जानकारी:
चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित ₹35,400 (GST सहित) तथा ₹1500 चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।
