Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राशिफल

    Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

    Aaj Ka Rashifal : क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक भविष्यफल, लकी नंबर, शुभ रंग और आसान ज्योतिषीय उपाय!
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 8, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ♈ 1. मेष राशि / Aries

    आज चंद्रदेव की उच्च स्थिति में हैं। लिहाजा, आपको धन और परिवार से जुड़े मामलों में स्थिरता और मजबूती महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में संतोष रहेगा। भाई-बहन या आस-पास के लोगों से बहस न करें। घर-परिवार से जुड़े विषयों में भावुकता का असर रहेगा। इसलिए अच्छा होगा कि आप फैसले तथ्यों के आधार पर लें। सेहत और उधार देने के मामलों में सतर्क रहें। भाग्य का फिलहाल साथ नहीं मिलेगा। करियर में मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। प्रेम जीवन में आज मिठास बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज अति-आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

    • शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा

    • उपाय: आज हरी सब्जियों या मूंग का दान करें।

    ♉ 2. वृषभ राशि / Taurus

    आज चंद्रदेव आपकी राशि में उच्च होकर अपने ही नक्षत्र रोहिणी में विराजमान हैं, यह दोहरी शुभता बड़ा शुभ योग बना रही है। नई शुरुआत, रचनात्मक काम और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन खास तौर पर उत्तम है। हालांकि, सुख-सुविधा या विलासिता में जरूरत से ज्यादा न शामिल हो जाएं। इन चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। धन के निवेश या खर्च करने के मामलों में भावनाओं की जगह तथ्यों पर भरोसा करें। भाई-बहन से बातचीत में सतर्क रहें। संतान या प्रेम प्रसंग में शुभ फल मिलेगा। करियर में स्थिरता रहेगी। सेहत बेहतरीन रहेगी। आज विनम्रता बनाए रखें, अति-आत्मविश्वास से बचें।

    • शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी

    • उपाय: आज चंद्र मंत्र या लक्ष्मी मंत्र का जप करें।

    ♊ 3. मिथुन राशि / Gemini

    आज हर काम को जल्दबाजी में निपटाने की प्रवृत्ति से मुश्किल खड़ी हो सकती है। लिहाजा, किसी भी फैसले में जल्दी न करें। गुस्से या उतावलेपन में कोई बड़ा कदम न उठाएं। खर्च बढ़ने की आशंका है, जिससे मानसिक शांति नहीं रहेगी। नींद कम होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में भावुकता का असर रहेगा, इसलिए किसी भी परिजन से ऐसी बात न कहें, जो उसे ठेस पहुंचाए। घर से जुड़े विषयों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में संयम बरतें। सेहत के मामले में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है।

    • शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: भूरा

    • उपाय: अपनी बात को स्पष्टता से कहें और झूठ बोलने से बचें।

    ♋ 4. कर्क राशि / Cancer

    आज दोस्तों और सामाजिक दायरे से खुशखबरी मिल सकती है, मन उत्साहित रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज भावुक रहेगा। दिल की बात सुनकर फैसला लेने का मन करेगा, लेकिन तथ्यों को नजरअंदाज न करें। आज भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। करियर और धन के मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। मन में एकांत में रहने की भावना आ सकती है, खुद को व्यस्त रखें। भाई-बहन से बातचीत में सतर्क रहें। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी।

    • शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

    • उपाय: सफेद रंग के वस्त्रों का अधिक प्रयोग करें।

    ♌ 5. सिंह राशि / Leo

    आज करियर के मोर्चे पर अच्छी सफलता और सम्मान मिलने के संकेत हैं। पहले की गई मेहनत का असर दिखेगा। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। मित्रों से जुड़े मामलों में भावनाओं का असर रहेगा। आप दोस्तों की मदद के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। परिवार के मामलों में आलोचना न करें। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से बनेंगे। छिपे मामलों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे। सेहत के लिए ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। आज पैसे खर्च करने के मामले में भावुक होकर कोई फैसला न लें।

    • शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: सुनहरा

    • उपाय: आज तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य देकर स्नान करें।

    ♍ 6. कन्या राशि / Virgo

    आज भाग्य और धार्मिक कामों में मन को शांति मिलेगी। दोस्तों का साथ हर कदम पर बना रहेगा। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने से खुशी मिलेगी। करियर में सहकर्मियों की मदद और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। खुद की छवि को लेकर आज मन में हलचल रह सकती है, इसलिए खुद के प्रति नरमी बरतें। अपने बारे में कोई नेगेटिव विचार मन में न लाएं और किसी से अपनी तुलना न करें। छिपे मामलों में सतर्कता बरतें, विरोधी पक्ष पीछे से हमला करने की कोशिश कर सकता है। पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखें।

    • शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा

    • उपाय: आज हरी वस्तुओं का दान करें।

    ♎ 7. तुला राशि / Libra

    आज ऑफिस या समाज में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी, करियर से जुड़ा कोई शुभ संकेत भी मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी काम करने से बचें। धार्मिक कामों और भाग्य की तरफ रुझान बढ़ेगा। गुप्त विषयों या दस्तावेजों को लेकर आज मन भावुक हो सकता है। अपने राज किसी के साथ शेयर न करें, तो बेहतर होगा। अकेलेपन या खुद पर शक जैसा भाव मन में आ सकता है, इसे नजरअंदाज करें। सेहत और दिनचर्या में सतर्कता बरतें। दोस्तों का साथ बना रहेगा। पार्टनर के साथ गहरे पल बिताएं। आज करियर से जुड़ा कोई बड़ा कदम जल्दबाजी में न उठाएं।

    • शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी

    • उपाय: सफेद चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं।

    ♏ 8. वृश्चिक राशि / Scorpio

    आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ रिश्ता मजबूत और सुकून भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन को दुखी न करें। भाग्य का साथ नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। मगर, इसकी वजह से अपने काम से फोकस न हटने दें। दस्तावेजों को दुरुस्त करें। गुप्त मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। संतान या प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें, सब्र रखें। सेहत ठीक रहेगी। आज साझेदार से किसी विषय पर बहस से पूरी तरह बचें।

    • शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: मैरून

    • उपाय: आज मौन व्रत रखने का प्रयास करें।

    ♐ 9. धनु राशि / Sagittarius

    आज सेहत और दिनचर्या में सुधार के अच्छे संकेत मिलेंगे। मन शांत रखकर काम करेंगे तो नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर जल्दबाजी न करें, और न ही इसे किसी के साथ साझा करें – चुपचाप अपना काम करते हुए सफलता का रास्ता खुद बनाएं। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें। पार्टनर के साथ झगड़े में उलझने से बचें। घर-परिवार में माहौल स्थिर बना रहेगा। खुद के बारे में सोचें और आगे बढ़ने के रास्ते तलाशते रहें। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहने से मन विचलित हो सकता है।

    • शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: नारंगी

    • उपाय: मंदिर में धार्मिक पुस्तकें या गीता दान में दें।

    ♑ 10. मकर राशि / Capricorn

    आज संतान, प्रेम या क्रिएटिव कार्यों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातचीत हो सकती है। व्यावहारिक नजरिया बनाए रखें और ज्यादा उम्मीद न करें। जिन मामलों में बात नहीं बन रही है, उन्हें फिलहाल समय पर छोड़ दें। आज जीवनसाथी से जुड़े मुद्दों में भावुकता की जगह समझदारी से काम लें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। रोजमर्रा के कामकाज में सतर्कता बरतें। भाई-बहन से प्यार से बात करें। करियर में बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से काम आसानी से बनेंगे। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।

    • शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला

    • उपाय: आज काले तिल या कंबल का दान करें।

    ♒ 11. कुंभ राशि / Aquarius

    आज घर और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी थोड़ी सी कोशिश से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दिनचर्या को ठीक करने की कोशिश करें। आज भावनाओं का असर मन पर ज्यादा रहेगा। सेहत को हल्के में न लें, जरूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। संतान से जुड़े किसी मामले में जल्दबाजी न करें। प्रेम प्रसंग के मामले में भी यही बात लागू होती है। खर्च के मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। भाई-बहन से जुड़े विषयों में नई ऊर्जा महसूस होगी। साथ में मिलकर अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर में प्रगति सामान्य बनी रहेगी।

    • शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: काला

    • उपाय: पक्षियों और काले कुत्ते को नियमित रूप से रोटी खिलाएं।

    ♓ 12. मीन राशि / Pisces

    आज भाई-बहन या आसपास के लोगों के साथ कोई छोटी यात्रा या सुखद बातचीत हो सकती है। आपकी लग्नेश गुरु की कृपा से रचनात्मक कार्यों में शुभ संकेत मिलेंगे, हालांकि फैसला लेते समय भावनाओं के साथ तथ्यों को भी तौलें। घर, मां या वाहन से जुड़े विषयों में बहस से बचें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। करियर में रचनात्मकता का सहारा लें। आज खुद के लिए समय निकालें और अपना ज्यादा कठोरता से मूल्यांकन न करें।

    • शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम

    • उपाय: दादा-दादी या वृद्ध लोगों की सेवा करें।


    Disclaimer

    इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

     

    #Daily Horoscope #Horoscope #TodayHoroscop #आजकाराशिफल #आजकीभविष्यवाणी #दैनिक राशिफल
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू
    Next Article Solan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल 22 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 22, 2026

    आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 21, 2026

    आज का राशिफल 20 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 20, 2026

    आज का राशिफल 19 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 19, 2026

    आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 17 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 17, 2026

    Aaj Ka Rashifal 16 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 16, 2026

    Aaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 15, 2026

    Aaj Ka Rashifal 14 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 14, 2026

    Aaj Ka Rashifal 13 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 13, 2026

    Aaj Ka Rashifal 12 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 12, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 1 5
    Users Today : 77
    Total Users : 123815
    Total views : 243562
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.