ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Mandi : घर के आंगन में खेल रही पौने तीन साल की बच्ची की टब में डूबने से मौत

January 21, 2026 10:22 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के तारंगला गांव में मंगलवार को एक हादसे में पौने तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब बच्ची घर के आंगन में खेलते हुए पानी से भरे टब में गिर गई। बच्ची की अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बच्ची के पिता ब्लॉगर हैं। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां बाथरूम में कपड़े धो रही थीं, जबकि वह घर के आंगन में खेल रही थी।

असंतुलित होकर मुंह के बल टब में गिरी

इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और असंतुलित होकर मुंह के बल टब में गिर गई। जब तक मां की नजर बच्ची पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्ची की हालत गंभीर देख परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।

👶 घर में बच्चों की सुरक्षा के उपाय

1. पानी से जुड़ी वस्तुएं खाली रखें

  • टब, बाल्टी, ड्रम, कूलर या डिब्बों में पानी भरकर न छोड़ें।

  • इस्तेमाल के बाद तुरंत पानी खाली करें और टब को उल्टा कर रखें।

2. बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें

  • छोटे बच्चे को बाथरूम, आंगन या छत पर अकेला न छोड़ें।

  • घर के काम करते समय भी बच्चे पर नजर बनाए रखें।

3. बाथरूम और किचन में विशेष सावधानी

  • बाथरूम का दरवाजा बंद रखें।

  • फर्श गीला हो तो तुरंत साफ करें ताकि बच्चा फिसले नहीं।

4. ऊंचाई पर रखें खतरनाक सामान

  • पानी की बाल्टियां, केमिकल, डिटर्जेंट, दवाइयां बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

5. खेलते समय सुरक्षित माहौल दें

  • बच्चों के खेलने की जगह साफ और सुरक्षित हो।

  • खुले टैंक, गड्ढे या पानी जमा होने वाली जगहों को ढक कर रखें।

🚨 आपात स्थिति में क्या करें

  • यदि बच्चा पानी में गिर जाए तो तुरंत निकालें।

  • सांस न चल रही हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

  • एम्बुलेंस सेवा (108) को तुरंत कॉल करें।

 

ये भी पढ़ें 

> Himachal : पांच साल के लिए भर्ती होंगे अंग्रेजी-गणित के 800 शिक्षक, 30 हजार मिलेगा मानदेय

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment