एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत गांव शगलटा में शनिवार तड़के एक भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस चौकी बाघी को सुबह करीब 6:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। मकान के मालिक रजनीश ओक्टा पुत्र मोही राम ओक्टा ने पुलिस को बताया कि वे इन दिनों घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार ससुराल…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला, 31 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की पहचान के लिए सर्वेक्षण के चौथे चरण की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर पात्र गरीब परिवार को बीपीएल सूची में शामिल करना है, ताकि वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वेक्षण के पहले तीन चरणों में प्रदेश भर के कुल 59,829 परिवारों को बीपीएल सूची…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि प्रदेश की लगभग 3600 ग्राम पंचायतों में 1 फरवरी से प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) नियुक्त किए जाएंगे। ठाकुर ने इसे प्रदेश के इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम बताया, जिसमें पंचायती राज पूरी तरह से सरकारी अधिकारियों के कब्ज़े में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 30,000 से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका प्रभावहीन हो जाएगी। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह कदम महात्मा गांधी के पंचायती राज और ग्राम स्वराज के सपनों का गला घोंटने के बराबर है। “सरकार ने पंचायत चुनाव में लगातार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों (ग्राम पंचायत सनारसा और गोपालपुर को छोड़कर) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत प्रारूप-15 में अधिसूचना के रूप में किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियाँ आम जनता के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों और विकास खंड कार्यालय रामपुर में उपलब्ध हैं। आमजन सूचियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति, शिमला की ओर से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने आज रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप मुख्यातिथि के रूप में और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में कुल 54 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 119 लोगों की आंखों की जांच की गई। उपयुक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था, बल्कि सड़क…