एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधवा और अनाथ सेस लगाने से संबंधित मूल्य वर्धित कर (VAT) संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया गया है। विधेयक के अनुसार, पेट्रोल-हाई-स्पीड डीजल पर कम से कम 5 रुपये प्रति लीटर सेस लगाया जाएगा। सेस ईंधन के क्रय के प्रथम बिंदु पर लागू होगा। विधानसभा से पारित होने के बाद विधेयक मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा। लोकभवन से मंजूरी मिलने के बाद विधेयक कानून बन जाएगा और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Double Death Case : सोलन जिले के करालघाट जंगल में 16 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई युवती और युवक की मौत का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने युवती का गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय करण और 20 वर्षीय यशिका के बीच यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा था। 16 मार्च को युवक ने युवती से मिलने बुलाया। युवती परिजनों से मिलने का बहाना बनाकर युवक से मिलने जंगल…
🔥 मेष राशि आज चंद्रमा आपके धन भाव में हैं, जिससे परिवार और आर्थिक स्थिरता पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। लंबे समय से रुके हुए निवेश और पुराने वित्तीय मामलों में अब स्पष्टता आएगी। सामाजिक संपर्क और पुराने दोस्त-परिचित आपको अप्रत्याशित लाभ दिला सकते हैं। किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में आपकी बुद्धिमानी और धैर्य आपको फायदे में रखेगा। आज मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उपाय: हनुमान चालीसा पाठ करें, क्रीम रंग के कपड़े पहनें।शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6 🌟 वृषभ राशि चंद्रमा आपकी राशि में हैं, इसलिए आपका व्यक्तित्व निखरता हुआ और आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर डॉ. सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस अत्यंत श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा और प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। प्राचार्या ने कहा, “मैं नमन करती हूँ उन शहीदों को, जिनके प्रेरणा, शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए यह फैसला किया है कि जो लोग चिट्टा जैसे जानलेवा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं, वे आगामी पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। इसे विधानसभा में पारित और राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद कानून के रूप में लागू किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य पंचायत चुनाव को भ्रष्टाचार और नशे की प्रवृत्तियों से मुक्त रखना बताया गया है। हिमाचल के बजट सत्र के बीच…