शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाले छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। छतर सिंह ठाकुर, जो एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत ठाकुर को 60,000 वोट मिले, जबकि ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37,000 और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले। दिल्ली में हुए साक्षात्कार…
Author: ARB Times Desk
Read More