रामपुर के शरण ढांक स्थित शिव गुफा में शिवलिंग की पूजा करती महिला प्राकृतिक रूप से बनी है गुफा के अंदर शिवलिंग सहित कई पिंडियां वर्ष 1984 में पहाड़ी में मिला था पशु चराने गए बच्चों ने देखी थी गुफा एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत स्थित निरथ से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर शरण कांदल गांव में महाशिवरात्रि पर्व के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग प्राकृतिक शिव गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे, जो कि शरण ढांक में एक खड़ी पहाड़ी में स्थित है, बावजूद इसके शिव भक्त भी यहां…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो डोडरा कवार। ग्राम पंचायत धन्द्रवाडी की 100 से अधिक महिलाओं ने नशे के विरुद्ध ग्राम पंचायत धन्द्रवाडी में रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने लोगों को नशे की बुराईयों के बारे अवगत करवाया तथा नशाखोरों व नशे के तस्करों को कड़ी चेतावनी भी दी। यह रैली हैलिपैड कवार से गांव धन्द्रवाडी, चैदार होते हुए उपमंडल मुख्यालय डोडरा कवार तक निकाली गई। रैली में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उपमंडल मुख्यालय में पहुंचने पर महिलाओं ने नशे से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम धर्मेश कुमार रमोत्रा को सौंपा। उसके पश्चात महिलाओं…
जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक सहाक आयुक्त किन्नौर एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के डीसी कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की। उन्होंने कहा कि डम्पिंग साईट को निर्धारित करते समय एन.जी.टी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। कूड़ा-कचरा ले जाने वाले वाहन को पूरी तरह ढककर डम्पिंग साईट तक ले जाएं। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों का चालान सुनिश्चित करें। जिला में विभिन्न होट-स्पोट को चिन्हित कर समय पर साफ करें। इसके अलावा…
प्रदेश शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपते प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के पदाधिकारीएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाईक की अध्यक्षता में प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ से शिक्षा मंत्री के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं काे रखा और उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से पदोन्नति, प्रयोगशाला की समय सारणी को दस से चार बजे तक करना, प्रयोगशाला परिचर पदनाम प्रयोगशाला सहायक करना और एससीईआरटी में सभी प्रयोगशाला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की मांग शामिल थी। प्रदेश अध्यक्षने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को…
दत्तनगर स्कूल के छात्र दुग्ध संयंत्र प्लांट और मशरूम केंद्र के दौरे परएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर द्वारा कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय प्री-वोकेशनल इनोवेशन एक्स्पोज़र कार्यक्रम का आयोजन दुग्ध संयंत्र प्लांट और मशरूम केंद्र दत्तनगर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक नमन वशिष्ठ द्वारा की गई। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूध संयंत्र केंद्र दत्तनगर के उप-प्रबंधक अब्दुल रकीब ने छात्र- छात्राओं को दूध से बने विभिन्न पदार्थों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि यहां पर दूध से दूध पाउडर,…