एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर द्वारा जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर परिषद की अध्यक्ष मुस्कान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 23 के करीब देवी देवता मेले में शिरकत करेगें। इस बात की जानकारी देते हुए परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि 11 मार्च से मेले में लगने वाले प्लॉट आबंटित किए जाएगें। जहां पर ज्यादा व्यापारी होगें वहां पर सबसे अधिक बोली बोलने वाले व्यापारी प्लॉट दिया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एक सप्ताह तक चलने वाले विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक उत्सवों की आभा सभी को आकर्षित करती है। महोत्सव में देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु भाग लेते हैं। हल्की बारिश के बीच पारंपरिक ‘शाही जलेब’ शोभा यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के मुख्य देवता श्री राज माधो राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। महोत्सव में 200 से अधिक देवी-देवता भाग ले रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बिल नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पानी बिल जारी करने पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी देते मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार ने बताया कि पानी के बिल जारी करने से पहले जल शक्ति विभाग ने कनेक्शनों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन अब सरकार ने शुल्क वसूलने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 100 रुपये प्रतिमाह प्रति कनेक्शन की दर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी की दरें तय की हैं। 1 अक्तूबर 2024 से…
सराहन के रावीं में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर की सराहन उप तहसील के तहत रावीं पंचायत में बुधवार रात एक मकान में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में पांच कमरों सहित सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे मकान मालिक को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे रावीं निवासी अजीत कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब घर से उठती…
File Photo एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर के तहत पुलिस चौकी तकलेच क्षेत्र में अवैध शिकार का मामला सामने आया है। मंगलवार रात को तीन युवकों ने एक दुर्लभ जंगली जानवर घोरल का शिकार कर लिया। लेकिन वन विभाग के सतर्क रक्षकों की मुस्तैदी से मामला खुलासा हुआ और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना मुनीश बीट क्षेत्र में हुई, जहां वन विभाग के गुप्तचरों ने वन रक्षकों को सूचना दी कि जंगल में दो गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं। इस सूचना पर वन रक्षक…