शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाले छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। छतर सिंह ठाकुर, जो एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत ठाकुर को 60,000 वोट मिले, जबकि ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37,000 और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले। दिल्ली में हुए साक्षात्कार और शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया के बाद छतर सिंह ठाकुर के नाम पर अंतिम मुहर लगी। उनके चयन से युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है।
Trending
- Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
- DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
- LHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
- Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
- Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी
- दैनिक राशिफल 23 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज बालना में “प्रकृति संरक्षण एवं जैव विविधता जागरूकता” पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
- हेडिंग: SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर Nathpa Jhakri Hydroelectric Station में मैराथन आयोजित
