Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में पिछले छह दिनों से दूध का संग्रहण न होने के कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर वीरवार को दुग्ध उत्पादक संघ ने मिल्क प्लांट परिसर में करीब चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों के लगातार दबाव और विरोध के बाद आखिरकार मिल्क प्लांट प्रबंधन ने दूध संग्रहण शुरू करने पर सहमति जताई। दुग्ध उत्पादक संघ का कहना है कि दूध न उठाए जाने से किसानों का रोज़ाना उत्पादन बर्बाद हो रहा था, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को बिना रुकावट आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब उपमंडलाधिकारी (SDM) एक से लेकर पांच लाख रुपये तक के विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दे सकेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक सरकार की ओर से नया आदेश जारी नहीं किया जाता। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी नियमित प्रशासनिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर के बाद अब Solan RLA Scam ने सरकारी डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है। आरएलए की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔍 ई-वाहन पोर्टल लॉगिन का दुरुपयोग प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरएलए कार्यालय में तैनात एक क्लर्क की e-Vahan…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सड़क हादसा (Bilaspur Bus Accident) सामने आया है। नम्होल के समीप बुधवार देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना रात के समय 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि न्यू प्रेम नामक निजी बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई थी। 🚑 घायलों को एम्स बिलासपुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा आमजन, स्वच्छता कर्मियों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। समाधान शिविर की अध्यक्षता सहायक अभियंता अमित गौतम ने की। शिविर में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुल 48 प्रतिभागी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन…

Read More