Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल स्तरीय समितियों द्वारा सत्यापित कर मंजूरी के लिए भेजे गए मामलों की समीक्षा की गई। विस्तृत चर्चा के बाद, समिति ने 10 सामुदायिक वन अधिकार दावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें तहसील जोगिन्द्रनगर की ग्राम पंचायत सगनेहड़ की फॉरेस्ट राइट कमेटी नागन, तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत मतेहड़ की फॉरेस्ट राइट कमेटी काला अंब, ग्राम पंचायत उपरीधार की कफलौन कमेटी, ग्राम पंचायत रोपड़ी की बेला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ विज़न के तहत गद्दी समुदाय की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की पहल से गद्दी पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में लगातार रणनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार पारंपरिक पशुपालन समुदायों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ मानते हुए उनके समावेशी विकास और आजीविका सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से ‘हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में चरवाहों के लिए रोजगार’ के तहत गद्दी समुदाय के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर तकलेच पंचायत के बरशोल में आयोजित बादशाह क्रिकेट कप 2026 में नारायण बॉयज दरकाली का कब्जा रहा। फाइनल में चाटी की टीम को हराकर दरकाली ने ट्रॉफी अपने नाम की। दरकाली टीम की तरफ से कप्तान अक्षय बदरेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 बॉल में 65 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम ने आसानी से निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। फाइनल मुकाबले में अक्षय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सोहन लाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹1,11,111 की नकद राशि प्रदान की। उपविजेता चाटी टीम को ट्रॉफी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर जिला के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष 17 से 23 मार्च तक किया जाएगा। मेले की सफल और सुव्यवस्थित तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि नलवाड़ी मेला जिला का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित मेला है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेले को पिछले वर्षों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (एलडीएएफ) की बैठक आज उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित तथा निर्माणाधीन मिनी हाइड्रो पावर परियोजनाओं से संबंधित स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (LDAF) के प्रावधानों, प्रगति एवं अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जिले की सभी मिनी हाइड्रो पावर परियोजनाओं के प्रबंधन की उपस्थिति का स्वागत किया। उन्होंने एलडीएएफ नीति के अंतर्गत निर्धारित प्रभावित क्षेत्रों, जोन एवं प्रभावित परिवारों की पहचान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं द्वारा अब तक यह प्रक्रिया पूर्ण…

Read More