Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LHEP: लुहरी जलविद्युत परियोजना: 14 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए धनराशि आवंटन के निर्देश
    • Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव
    • Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन
    • HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे
    • Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान
    • HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप
    • HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं
    • दैनिक राशिफल 03 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: आगामी विधानसभा में AAP की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य

    रामपुर में AAP की प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने 2027 चुनावों को लेकर रणनीति बताई। आगा विधानसभा समेत पूरे क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विकास, रोजगार व महिला सशक्तिकरण पर फोकस की बात कही।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 2, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News
    आप के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा रामपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आगामी विधानसभा क्षेत्र को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानते हुए पार्टी ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का ऐलान किया है। शनिवार को रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि पार्टी आने वाले चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगले 6 महीनों में हर बूथ पर टीम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इस दौरान सह प्रभारी अजय राजपूत, शिमला जोन सह प्रभारी दीपक झा, मंडी जोन सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित, विधानसभा अध्यक्ष हरीश और पूर्व प्रत्याशी उदय डोगरा भी मौजूद रहे।

    ऋतुराज झा ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्य, युवाओं को रोजगार और महिला सशक्तिकरण पार्टी के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी से निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वे में हिमाचल के 80 फिसदी लोगों का कहना है कि प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देखा जा रहा है और सभी का कहना है कि पार्टी को वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी से सभी लोग जुड़ रहे हैं जो भ्रष्ट तंत्र को बदलना चाहते हैं।

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सड़कों की खराब स्थिति, बिजली योजनाओं और शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाए। झा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि स्कूलों में अलग-अलग बोर्ड लागू करने से शिक्षा व्यवस्था में असमानता बढ़ रही है।

    पंजाब मॉडल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। “स्कूल ऑफ एमिनेंस” जैसी पहल से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं महिलाओं को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

    इस अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रणनीति का स्वागत किया। AAP ने 2027 के चुनावों में आगा विधानसभा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरने का लक्ष्य रखा है।

    #AAP #AAPMission2027 #AgaVidhanSabha #BoothLevelStrategy #Election2027 #HimachalPolitics #IndianPolitics #PoliticalNews #RamPurNews #RiturajJha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Politics : नगर निगम चुनाव में धर्मशाला, मंडी और सोलन में BJP का परचम, पालमपुर में कांग्रेस ने बचाई साख

    May 31, 2026

    जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल

    May 27, 2026

    Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

    May 24, 2026

    Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान

    May 24, 2026

    Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    May 23, 2026

    Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी

    May 23, 2026

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    May 22, 2026

    Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां

    May 21, 2026

    Mandi: सराज में गरजे Jai Ram Thakur, बोले- विकास पर ताला लगा रही सुक्खू सरकार, पंचायत चुनावों में भी भाजपा रचेगी इतिहास

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 4 3 2
    Users Today : 172
    Total Users : 110432
    Total views : 220005
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.