Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश में आगामी शैक्षणिक सत्र से प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। अध्यापक अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम या बैग में रख सकेंगे। इस निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नए सत्र से प्राथमिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में एक बेहतर और पारदर्शी…

Read More

♈ मेष राशि | Mesh  आज अपने आहार पर नियंत्रण रखें और फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। कोई बड़ी योजना या नया विचार आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। निवेश करने से पहले संबंधित व्यक्ति या योजना की पूरी जांच‑पड़ताल करना आवश्यक होगा। परिवार की भलाई के लिए किया गया आपका प्रयास सफल सिद्ध होगा। कार्यों में प्रेम और दूरदृष्टि बनाए रखें तथा लालच से बचें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: क्रीम, सफेद उपाय: बाहर जाते समय मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक करें, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। 🟠 वृष राशि | Vrishabha …

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किंगल के समीप शनिवार को एक ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर रूप से घायलों को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी रेफर किया गया। खनेरी लाए गए घायलों में थन बहादुर, अश्मिता, निर्मल, सुशीला और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता देने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार उस धन का सही उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है। शिमला के मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास के बाद पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए नड्‌डा ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दी गई सहायता का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। नड्‌डा ने कहा कि केंद्र ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को 3,789 करोड़ रुपये, स्मार्ट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाओं और भवन सुरक्षा को देखते हुए भवन निर्माण नियमों को और सख्त कर दिया है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में तीन मंजिला से अधिक भवन निर्माण के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। वहीं, ढाई मंजिला भवन के निर्माण के लिए स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी भवन को वैध नहीं माना जाएगा। टीसीपी रूल्स में संशोधन सरकार ने यह बदलाव हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (एचपीटीसीपी) रूल्स-21 में किया है। इससे पहले यह…

Read More