एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उप निदेशक पशुपालन विभाग किन्नौर, डॉ. अजय नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर के विभिन्न उपमंडलों में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। डॉ. नेगी ने कहा कि कल्पा उपमंडल के पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षण 17 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे, मिनी स्टेडियम (पुलिस लाइन), कल्पा में होगा। चयनित पशु मित्रों की तैनाती पशु चिकित्सालय रक्छम, कल्पा, सांगला, पोवारी और सापनी में की जाएगी। वहीं, पूह उपमंडल के पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षण 19 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे, मेला ग्राउंड, पूह में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को…
Author: ARB Times Desk
🐏 मेष (Aries) आज आपका उदार और मददगार स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में संयम बेहद जरूरी है—गुस्सा या रूखापन नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला लाभ देगा। दोस्तों व परिवार के साथ हंसी-मज़ाक का समय मिलेगा। प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है, पर निजी बातें साझा करने में सावधानी रखें। नए विचारों से काम में बड़ा फायदा होगा। जीवनसाथी भावनात्मक सहयोग देगा।शुभ अंक: 3 | रंग: केसरिया, पीलाउपाय: सूर्यदेव को लाल फूल अर्पित करें। 🐂 वृषभ (Taurus) आज सकारात्मक सोच आपका सबसे बड़ा हथियार होगी। पैसों के मामलों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जॉइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर सीबीएसई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय नेगी ने की। प्रतिनिधिमंडल में प्रधानाचार्य संघ, मुख्य अध्यापक संघ, एचजीटीयू, सर्व टीजीटी महासंघ, पीटीएफ, सी एंड वी शिक्षक संघ, साइंस टीचर एसोसिएशन सहित अन्य शिक्षक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कोऑर्डिनेशन कमेटी और जिला सोलन के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। मुख्य प्रेस सचिव जयराम शर्मा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला कल्याण अधिकारी शिमला, कपिल देव शर्मा ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी 2026 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन करवाएं। हिमाचल प्रदेश सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी पेंशनरों का ई-केवाईसी ऑनलाइन सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य पेंशन को उनके बैंक या डाकघर खाते में सुचारू रूप से वितरित करना है। ई-केवाईसी सत्यापन अभियान जुलाई 2025 में जिला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला शहर के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित घरों और सड़कों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला (ग्रामीण) और राज्य भूवैज्ञानिक द्वारा प्रस्तुत क्षति मूल्यांकन रिपोर्ट पर चर्चा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें एक घर को ‘न रहने योग्य’ और एक को अस्थायी रूप से असुरक्षित घोषित किया गया है, जबकि बाकी घर निगरानी में हैं। बैठक में सड़कों के बार-बार धंसने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे यातायात…